फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tax Bar Association election today, direct contest for the post of president

Hisar News: टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव आज, प्रधान पद के लिए सीधी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tax Bar Association election today, direct contest for the post of president
हिसार। टैक्स बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए वार्षिक चुनाव 4 जनवरी को होगा। इस चुनाव में 9 पदों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। 4 जनवरी को लघु सचिवालय स्थित टैक्स बार एसोसिएशन में सुबह 9 बजे चुनाव शुरू होगा जो दोपहर 3.30 बजे तक चलेगा। इस दौरान एसोसिएशन के 220 सदस्य मतदान करेंगे। शाम 4 बजे मतगणना शुरू होगी व शाम 6 बजे परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए अजय भारद्वाज व कुलदीप जैन उम्मीदवार हैं जबकि उप प्रधान इनकम टैक्स के लिए मंगल सैनी व सतपाल गोयल और उप प्रधान जीएसटी के लिए भारत भूषण व राजेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद के लिए आदिश जैन व शिवा भारद्वाज और सह सचिव के लिए मोहित गर्ग व संजय कुमार शर्मा ने नामांकन भरा है। कोषाध्यक्ष के लिए मुकुल मित्तल, पुनीत मित्तल व राजेश श्योराण चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं तीन कार्यकारी सदस्यों के लिए 6 ने नामांकन भरा है। कार्यकारी सदस्य बनने के लिए आलोक जैन, जगदीश लाल धमीजा, मनीष कुमार, पवन तनेजा, राकेश व रमेश जैन चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed