फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tarun vijay inspection Rakhigarhi

राखीगढ़ी को विश्व की सबसे बड़ी साइट इसे सुरक्षित रखना जरूरी : तरुण विजय

Fri, 20 Nov 2020 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tarun vijay inspection Rakhigarhi
राखी गढ़ी में साइट नंबर-4 पर निकली परतों को देखते तरुण विजय व अन्य। - फोटो : Hisar
नारनौंद (हिसार)। राखीगढ़ी विश्व की सबसे महत्वपूर्ण साइट है। इसको राष्ट्रीय धरोहर के रूप में संजोए रखना बहुत जरूरी है। साइट को विकसित करने और इसको सुरक्षित रखने के लिए के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अपना काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस धरोहर को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। पूर्वजों की इस धरोहर को बचाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। यह बात पूर्व राज्यसभा सांसद एवं नेशनल मोन्यूमेंट अथॉरिटी (एनएमए) के चेयरमैन तरुण विजय ने वीरवार को राखीगढ़ी में साइटों का दौरा करने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की राखीगढ़ी को आईकॉनिक साइट के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। राखीगढ़ी सिंधु घाटी सभ्यता की दुनिया की सबसे बड़ी साइट है, जिसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने साइट नंबर चार पर निकली पुरानी परतें देखते हुए उनको संजोए रखने के लिए उपायुक्त को साइट पर फाइबर या ग्लास लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण ये सभी साइट की मिट्टी बह जाती है। राखीगढ़ी में ये जो मिट्टी की परतें निकली हुई हैं, वे दुनिया में कहीं नही हैं, इसलिए इनको सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

चार साइटों पर लाइट लगवाने के निर्देश
तरुण विजय ने साइट नंबर 1, 2, 3 व 4 के टीलों के चारों तरफ लाइटें लगवाने के लिए जिला उपायुक्त को निर्देश दिए। इसके साथ-साथ इन साइटों पर बैठने, पीने के पानी की व्यवस्था और सफाई के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे साइट को देखने के लिए आने वाले सैलानियों को एक अच्छा वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइटों को किया जाएगा अधिग्रहीत
साइट नंबर 6, 7, 8 व 9 को भी जल्द ही अधिग्रहीत किया जाएगा। इसके लिए पिछले कुछ समय से जमीन को अधिग्रहण करने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। एएसआई ने इसके लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इन साइटों पर फिलहाल खेती हो रही है। कुछ साइटों पर 5 हजार साल पुराने कंकाल भी निकले थे।

- तरुण विजय, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एनएमए के चेयरमैन।
एएसआई की अनुमति के बाद लगवाई जाएगी लाइट
किसी भी साइट पर लाइट, पानी व साइट को फाइबर या ग्लास से कवर करने के लिए हमें एएसआई की तरफ से मंजूरी की जरूरत होती है। मंजूरी मिलते ही सभी कार्य पूरे करवा दिए जाएंगे। साइटों पर सफाई के लिए ग्राम पंचायतों व ग्रामीणों को भी सहयोग करने के लिए कहा गया है।
-डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed