फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tarsem city has 80 employees in one day Zestfully

एक दिन में 80 कर्मचारियों ने तरसेम नगर कर दिया चकाचक

Thu, 25 Sep 2014 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 25 Sep 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
Tarsem city has 80 employees in one day Zestfully

शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से प्रदेश भर में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत शहर में भी सफाई अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान की शुरुआत तरसेम नगर से की गई। सफाई अभियान का उद्घाटन नगर निगम के ईओ अरविंद बिशभनोई व सचिव राजेश महता ने किया।

नगर निगम के 80 कर्मचारियों ने पहले दिन तरसेम नगर, न्यू जवाहर नगर, कैप्टन हाई स्कूल के आसपास का एरिया, जिंदल पार्क एरिया की सड़कों व खाली पड़े प्लाटों में कचरे की सफाई करवाई।
विज्ञापन


निगम की टीम ने इस एरिया की आसपास की कई कॉलोनियों को चकाचक कर दिया। निगम की ओर से पूरे शहर को चार जोन में बांटा गया है।

इन्हीं जोन को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की देखरेख के लिए नोडल अधिकारी निगम के सचिव राजेश मेहता, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमीचंद सैनी, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष व राजेश सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जोन में बंटा शहर
बिश्नोई ने बताया कि स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है। इसमें जोन एक में वार्ड एक और वार्ड दो को रखा गया है।

इसके अलावा जोन एक ही में 26 सितंबर को वार्ड 3, 4, और 13 (पी) में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 27 और 28 सितंबर को जोन 2 में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इसमें वार्ड 5,6,7 और वार्ड 8 और 9 में स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान चलेगा। इसी प्रकार 29 और 30 सितंबर को 10,11,12, 13 (पी), 14 वार्ड में सफाई अभियान चलेगा।

जोन 4 में 1 और 2 अक्टूबर को सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें वार्ड 15, 16, 17, 18, 19 और 20 में सफाई अभियान चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed