फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tarachand Nalwa appointed vice-chairman of Barwala Municipality

बरवाला नगर पालिका के वाइस चेयरमैन बने ताराचंद नलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tarachand Nalwa appointed vice-chairman of Barwala Municipality
बरवाला। नगर पालिका के वाइस चेयरमैन पद पर ताराचंद नलवा को निर्विरोध चुना गया। बुधवार को चुनाव की प्रक्रिया एसडीएम राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर चेयरमैन रमेश बैटरीवाला नपा कार्यालय पहुंचे। कुछ देर बाद ही वार्ड 2 से पार्षद दिनेश बजाज, वार्ड 3 से जितेंद्र उर्फ राजा महता, वार्ड 5 से सतबीर कुमार, वार्ड 8 से जया, वार्ड 11 से पुष्पा रानी, वार्ड 12 से मंजू रानी, वार्ड 14 से ज्योती, वार्ड 17 से मोहन सिंह, वार्ड 18 से राधेश्याम व वार्ड 19 से तारा चंद नलवा नपा पहुंचे। दोपहर 12 बजे वार्ड 18 के पार्षद राधेश्याम ने ताराचंद नलवा के नाम का प्रस्ताव उपप्रधान पद के लिए रखा, जिसका समर्थन वार्ड 5 से पार्षद सतबीर कुमार ने किया। चेयरमैन रमेश बैटरीवाला सहित अन्य सभी पार्षदों ने भी ताराचंद के नाम का समर्थन किया। कोई अन्य नाम नहीं होने पर दोपहर एक बजे उपप्रधान पद के लिए ताराचंद के नाम की घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान थाना प्रभारी राज कुमार पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे। वाइस चेयरमैन चुने गए ताराचंद नलवा ने जीत के बाद शहर में विजय जलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed