{"_id":"67eba1ffacf61cfb17010282","slug":"sweety-bora-sensational-revelation-said-will-give-evidence-against-husband-deepak-hooda-in-court-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीटी बूरा का सनसनीखेज खुलासा: सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, बोलीं- पति दीपक हुड्डा के खिलाफ कोर्ट में देगी सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीटी बूरा का सनसनीखेज खुलासा: सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, बोलीं- पति दीपक हुड्डा के खिलाफ कोर्ट में देगी सबूत
Tue, 01 Apr 2025 01:51 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:51 PM IST
सार
स्वीटी बूरा के मुताबिक दीपक उसे 5-5 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलते देता था। उसे घर में ही बंद रखता था। दीपक ने उसके फोन भी स्कैन कर रखा था। वह उस पर पूरी नजर रखता था।
विज्ञापन
स्वीटी बूरा व उनके पति दीपक हुड्डा
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा व पूर्व कबड्डी खिलाड़ी पति दीपक हुड्डा के बीच विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। अब स्वीटी बूरा ने एक निजी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में पति दीपक हुड्डा पर उसके साथ पूरी रात मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसे घंटों तक कमरे में बंद रखता था। स्वीटी ने चोटों की फोटो भी दिखाईं। यही नहीं स्वीटी ने दावा किया है कि दीपक के लड़कों के साथ संबंध थे। शादी के एक माह बाद जब उसने वीडियो देखी तो उस इस बारे में पता चला। वह कोर्ट में इसका सबूत भी देगी।
विज्ञापन
चैनल से बातचीत में स्वीटी बूरा ने बताया कि पूरी रात कपड़े उतरवाकर दीपक उसे पीटता था। तकिये से उसका मुंह दबाकर मुक्के मारता था। इसके सबूत भी उसके पास हैं। यही नहीं एक बार उसकी बहन की मौजूदगी में भी दीपक ने उसे पीटा था। तब उसकी बहन ने पुलिस तक बुला ली थी। मगर, पुलिस ने यह कहकर मामला रफादफा कर दिया था कि यह आपके घर का मामला है।
विज्ञापन
इसे आप खुद सुलझाएं। स्वीटी बूरा के मुताबिक दीपक उसे 5-5 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलते देता था। उसे घर में ही बंद रखता था। दीपक ने उसके फोन भी स्कैन कर रखा था। वह उस पर पूरी नजर रखता था। यही नहीं दीपक उसे उसकी गाड़ी भी इस्तेमाल नहीं करने देता था। स्वीटी ने चैनल को बताया कि उसके पास कुछ वीडियो हैं, जिनमें दीपक लड़कों के साथ संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वह इन सबूतों को कोर्ट में रखेंगी और इनके आधार पर तलाक की मांग करेगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
रविवार को स्वीटी बूरा ने सोशल मीडिया एक पोस्ट डाली। इसमें उसने लिखा है कि पहले आपके इस दुनिया से संबंधित सारे अरमानों को जलाती है। फिर आपको इस दुनिया के लोगों की असलियत दिखाती है। फिर आपकी अच्छाई के ऊपर बुराई को हावी करवाती है, तुम चुनते किसको हो अच्छाई या बुराई, यहीं से आपकी उस ईश्वर तक पहुंचने की पहली परीक्षा शुरू हो जाती है।