फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   swarn jayanti hisar, Amit shah hisar, Maharaja Agrsen hisar, Hisar

महाराजा अग्रसेन के कर्मयोग सिद्धांत को अपनाएं

Mon, 17 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 17 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
swarn jayanti hisar, Amit shah hisar, Maharaja Agrsen hisar, Hisar
Swarn jyanti - फोटो : Bureau

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिंग अनुुपात सुधारने के लिए हरियाणा सरकार के काम को सराहा। साथ ही कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह में हरियाणा केरोसीन फ्री प्रदेश बन जाएगा। हर परिवार तक एलपीजी उपलब्ध होगी। महाराज अग्रसेन के सिद्धांत की तारीफ करते हुए उन्होंने लोगों से उनके कर्मयोग सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को अग्रोहा धाम मेले को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर शाह ने केंद्र सरकार की तारीफ करने के साथ प्रदेश सरकार के काम को भी सराहा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हर मुद्दे पर बेहतर काम कर रही है। जीडीपी में हम 16 क्रम आगे बढे़ हैं। 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया है। 5 करोड़ घरों को एलपीजी उपलब्ध कराई है। मेक इन इंडिया से हर उत्पादन में भारत का अहम रोल होगा। भाजपा सरकार देश में आर्थिक खुशहाली के लिए काम कर रही है। महाराज अग्रसेन ने पांच हजार साल पहले सामाजिक सुरक्षा की गारंटी शुरू कर दी थी। बिना राजस्व को नुकसान पहुंचाए नए बसने वाले परिवार को पूरी आर्थिक मदद मिल जाती थी। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ 13 प्रदेेशों में भाजपा की सरकार अच्छा काम कर रही हैं। हरियाणा की सरकार ने लिंग अनुपात सुधारने में काफी अच्छा काम किया है। हरियाणा गोल्डन जुबली ईयर में केरोसीन फ्री प्रदेश हो जाएगा। हर परिवार को एलपीजी क्नेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने महाराजा अग्रसेन को याद करते हुए कहा कि जो लोग सामाजिक सुरक्षा की बात करते हैं। उन्हें महाराजा अग्रसेन की नीतियों का अभ्यास करना चाहिए। जिन्होंने पांच हजार साल पहले अपने यहां बसने वाले सभी नागरिकों को सामाजिक रूप से सक्षम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदमपुर के पांच गांव स्मार्ट विलेज बनाएंगे
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने पांच गांवों को गोद लेकर स्मार्ट विलेज के तौर पर विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वैश्यों का देश की अर्थव्यवस्था में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। वो तैयार माल को ऐसी जगह पहुंचाते हैं जहां उसकी जरूरत है। ऐसे में वो देश की बड़ी सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच गांवों को गोद लेने की योजना को वो नए रूप में पूरा करेंगे। वो न सिर्फ पांच गांवों को गोद लेंगे। बल्कि उन्होंने स्मार्ट गांव के तौर पर विकसित भी करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि वो आदमपुर मंडल के पांच गांवों को गोद ले रहे हैं और अगले डेढ़ सालों में इन गांवों को स्मार्ट विलेज बनाकर सरकार को सौंप देंगे।

समाजवाद की रखी नींव : बराला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सहकारिता व समाजवाद की नींव महाराज अग्रसेन ने रखी। भाजपा के संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय ने भी अंत्योदय को शुरू किया। महाराज अग्रसेन का एक ईंट एक रुपये का सिद्धांत भी उसी समाजवाद को आगे बढ़ाता है।

पार्टी करेगी उचित प्रतिनिधित्व मिलने की चिंता : अनिल जैन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद विश्व में भारत का स्थान नीचे से सर्वोच्च तक पहुंचा है। वैश्य समाज के लोग भाजपा का साथ देते हैं। इस समाज को राजनीतिक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व मिले इसकी चिंता पार्टी करेगी।

अग्रसेन की बात को आगे बढ़ा रहे मोदी : बृजमोहन अग्रवाल
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने दुनिया में पहली बार समाजवाद की नींव रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नौकरी करने की बजाए नौकरी देने की बात कर असली समाजवाद को बढ़ा रहे हैं। एकता नहीं होने के कारण राजनीतिक सम्मान तौर पर स्थान नहीं मिलता।

सत्ता के लिए एकजुट हों : सांसद रमा देवी
बिहार की सांसद रमा देवी ने कहा कि वैश्यों में लड़ने की क्षमता कम है। सोना बेचिए और लोहा खरीदिए तब जाकर राजनीति में सही स्थान मिलेगा। सत्ता के लिए एकजुट होना पड़ेगा। अगर हिम्मत है तो एकजुट होकर आगे बढ़ो। मेरे पति का कत्ल कर दिया गया था। मैने सात लोगों को सलाखों को पीछे पहुंचाया।

गरीबी के लिए राजनीतिक नेतृत्व जिम्मेदार : राजेंद्र अग्रवाल
मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी आधी आबादी गरीब है। इसके लिए राजनीतिक नेतृत्व जिम्मेदार है। पूर्व की सरकारों की राजनीतिक गतिविधियां सही नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी दूर करने के लिए सही सोच के साथ काम शुरू किया है। राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाएं।


अमित शाह के बेटे जय को आशीर्वाद
अग्रोहा धाम मेले में अमित शाह के बेटे जय शाह भी पहुंचे। अग्रोहा ट्रस्ट के संरक्षक नंद किशोर गोयंका ने जय का पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर आशीर्वाद दिया। इससे पहले जय शाह ने नंद किशोर गोयंका के पैर छूकर उन्हें प्रणाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed