फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Swapping of dead body: Uklana police brought the ashes of Jagpal of Jind from the crematorium, now DNA test will be done

शव की अदला-बदली : श्मशान घाट से उकलाना पुलिस लाई जींद के जगपाल की अस्थियां, अब डीएनए टेस्ट होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Swapping of dead body: Uklana police brought the ashes of Jagpal of Jind from the crematorium, now DNA test will be done
हिसार। नागरिक अस्पताल में शव की अदला-बदली मामले में पीएमओ द्वारा गठित की गई पांच सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, आजाद नगर के श्मशान घाट में राजस्थान के गढ़ी छानी निवासी हाल आजाद नगर की गीता कॉलोनी के केशर का शव समझ परिजनों ने जगपाल का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस पर जगपाल के परिजनों ने अस्थियां नहीं उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार को उकलाना पुलिस आजाद नगर के श्मशान घाट गई और अस्थियां लेकर आई। उकलाना पुलिस ने मृतक जगपाल के बेटे दर्शन को बुधवार नागरिक अस्पताल में डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया है। मृतक जगपाल के चचेरे भाई चांदीराम ने बताया कि उकलाना पुलिस का फोन आया था। पुलिस ने बताया कि वे आजाद नगर के श्मशान घाट से अस्थियां लेकर आए हैं। ये अस्थियां मृतक जगपाल की है या नहीं, यह जानने के लिए उनके बेटे का सैंपल लिए जाएगा। इसके बाद डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को नागरिक अस्पताल के शवगृह में चार शव रखे थे। सुबह राजस्थान के गढ़ी छानी निवासी केशर के परिजन पहुंचे। परिजनों ने शवगृह में शव की शनाख्त की और पोस्टमार्टम करवाकर गांव चले गए। दोपहरबाद खेड़ी मसानिया निवासी जगपाल के परिजन शव लेने पहुंचे। अस्पताल स्टाफ ने शनाख्त के लिए शव दिखाए तो परिजनों ने इनमें से कोई भी शव हादसे में जान गंवाने वाले जगपाल का नहीं बताया। इसके बाद खुलासा हुआ कि सुबह तो शव केशर का समझकर दे दिया, वह जगपाल का था। इस पर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उकलाना थाना एसएचओ बलवंत सिंह ने बताया कि आजाद नगर एरिया के श्मशान घाट से अस्थियां लेकर आए हैं। बुधवार को जगपाल के बेटे को डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया गया है। राजस्थान के गढ़ी छानी निवासी केशर कई साल से आजाद नगर की गीता कॉलोनी में रहता था। इसलिए परिजनों ने गांव न जाकर उसका अंतिम संस्कार आजाद नगर के श्मशान घाट में ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed