{"_id":"6a20638bedc6ae4a4005432f","slug":"suspicious-shot-fired-from-a-licensed-gun-young-man-injured-hisar-news-c-21-hsr1005-883909-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लाइसेंसी पिस्तौल से संदिग्ध हालात में चली गोली, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लाइसेंसी पिस्तौल से संदिग्ध हालात में चली गोली, युवक घायल
विज्ञापन
हिसार। धोबी घाट के पास एक दुकान में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चल गई जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-14 निवासी अनिल मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे दिलबाग की जूते की दुकान में बैठे हुए थे। दिलबाग के पास लाइसेंसी पिस्तौल थी। बातचीत के दौरान अनिल ने देखने के लिए पिस्तौल मांगी। इसी दौरान कथित रूप से ट्रिगर दबने से गोली चल गई और अनिल के पेट में जा लगी।
घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पिस्तौल की सफाई के दौरान हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।