फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Surya nagar railway gate hisar, ROB hisar, Hisar

पंचकूला की कंपनी तैयार करेगी सूर्यनगर आरओबी की फिजिबिलिटी सर्वे रिपोर्ट

Wed, 04 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 04 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Surya nagar railway gate hisar, ROB hisar, Hisar
रेलवे क्रासिंग - फोटो : Getty Images

सूर्य नगर रेलवे फाटक पर आरओबी के लिए पीडब्ल्यूडी ने फिजिबिलिटी सर्वे, जनरल ड्राइंग अरेंजमेंट, सॉयल इंवेस्टिगेशन तथा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के पंचकूला की कंपनी को यह काम सौंपा है। कंपनी को एक महीने में काम करना होगा। इसके लिए कंपनी को 16 लाख 38 हजार का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


सूर्य नगर के पास रेवाड़ी, बठिंडा लाइन पर फाटक नंबर 60, हिसार-जाखल रेल लाइन पर फाटक नंबर 89 पर आरओबी के लिए पीडब्ल्यूडी ने कंस्लटिंग इंजीनियरिंग एसोसिएट को काम सौंपा है। पंचकूला की इस कंपनी को 16.38 लाख 38 रुपये का टेंडर वर्क ऑर्डर जारी किया है, जिसमें कंपनी दोनों फाटक पर मिट्टी के सैंपलिंग कर इसकी जांच करेगी। इस जांच में यह बताया जाएगा कि आरओबी का वजन सहने के लिए मिट्टी में क्षमता है या नहीं। इंजीनियरिंग कंपनी रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसमें बताया जाएगा कि आरओबी पर कितना खर्च आएगा। इसके लिए कितनी जमीन की जरूरत होगी। आरओबी की लंबाई, ऊंचाई, चौड़ाई कितनी होगी। आरओबी के लिए कितने साइज के पिलर बनाए जाएंगे। यह कंपनी जनरल एरेंजमेंट ड्राइंग भी तैयार करेगी। कंपनी पूरी स्टडी करके इसकी रिपोर्ट एक माह में विभाग को सौंपेगी।
विज्ञापन


कंपनी ने प्रतिनिधि ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि टेंडर मिलने के बाद उन्होंने बैंक गारंटी के तौर पर पैसा जमा करा दिया है। हमने साइट का मुआयना पहले ही किया हुआ है। दो से तीन दिन में कंपनी की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच जाएगी। सबसे पहले सॉयल टेस्टिंग होगी। इसके बाद जीएडी व डीपीआर पर काम करेंगे। हम पूरा प्रयास करेंगे कि तय समय पर रिपोर्ट तैयार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने पहले इंजीनियरिंग चीफ ने दी थी सहमति
करीब चार महीने पहले सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरिंग- इन-चीफ के साथ शहर की सभी प्रमुख रेल फाटकों का मुआयना किया था। इंजीनियरिंग - इन- चीफ ने सभी फाटक पर आरओबी के लिए सहमति जाहिर की थी।

साउथ बाईपास के तीन फाटकों पर भी आरओबी
करीब 22 किलोमीटर लंबे साउथ बाईपास पर स्थित तीन रेलवे फाटक पर भी आरओबी बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें सातरोड, सेक्टर 16-17 तथा घोड़ा फार्म के पास स्थित रेलवे फाटक शामिल हैं। सेक्टर 16-17 फाटक पर आरओबी के लिए लंबे समय पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

सूर्य नगर, सेक्टर 1-4 की दोनों रेलवे फाटक के लिए आरओबी प्रस्तावित किया गया है। सूर्य नगर के लोगों को अंडर पास देने पर भी रिपोर्ट मांगी गई है। कंपनी की ओर से इस बारे में एक महीने में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अन्य फाटक पर भी आरओबी के लिए जल्द टेंडर होंगे।

- डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस, हरियाणा

एक महीने में यह काम करेगी कंपनी
कंपनी की ओर से फिजिबिलिटी स्टडी रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसमें जीओ टेक्निकल इंवेस्टिगेशन में मिट्टी की जांच होगी। इसके बाद कंपनी बिल ऑफ क्वांटिटी बनाएगी, जिसमें यह पता लगेगा कि आरओबी- आरयूबी के लिए कितनी सामग्री की जरूरत होगी। वर्किंग ड्राइंग, डिटेल ड्राइंग भी कंपनी की ओर से बनाई जाएगी। कंपनी मौके का मुआयना कर यह भी बताएगी कि आरओबी आरयूबी के लिए कितनी जमीन की जरूरत होगी और इसके लिए कितनी जमीन उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed