फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Surname candidate disable

कुमार, सिंह, रानी... सरनेम लिखा, 70 से अधिक नहीं दे सके परीक्षा

Sat, 05 Dec 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 05 Dec 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन

 इंडियन बैंकिंग पर्सनल सर्विस में क्लर्क पद की ऑनलाइन परीक्षा देने आए 70 से अधिक अभ्यर्थियों को उनके सरनेम के कारण परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।

विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर में नाम के आगे सरनेम था, लेकिन उनकी आईडी में सरनेम नहीं था। ऐसे अभ्यर्थियों को वापस भेज दिया गया। टोहाना से परीक्षा देने पहुंची मीनू ने बताया कि उनके रोल नंबर में मीनू था। उसके आधार कार्ड में और अन्य दस्तावेजों में मीनू रानी लिखा था।
विज्ञापन


उनके भाई योगेश ने गांव जुगलान के सरपंच से अपनी रिश्तेदारी की पहचान के आधार पर सत्यापित प्रति भी दी, इसके बावजूद उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया।

रतिया निवासी नेहा ने बताया कि उनके रोल नंबर में नेहा मोंगा लिखा था। उसके आधार कार्ड में केवल नेहा लिखा है। सरनेम मेल नहीं खाने के कारण उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। नेहा ने बताया कि उसका फोटो आईडी मैच होने के बाद भी उसे परीक्षा से वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की हुई परेशानी
हिसार के मॉडल टाउन निवासी पूजा भी पेपर देने पहुंची, जिसे सरनेम लगाना महंगा पड़ गया। पूजा की आईडी पर केवल पूजा नाम लिखा था। रोल नंबर पूजा जुलाहा था, इस कारण उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।

काजला गांव से पेपर पहुंची पिंकी ने बताया कि उसके रोल नंबर में केवल पिंकी लिखा था। उसके वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में पिंकी रानी के कागजात थे। नाम में रानी जुड़ा होने के कारण उसे परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिया गया।

हिसार के आजाद नगर से पेपर देने पहुंची पूनम को भी इसी तरह से वापस लौटना पड़ा। रेवाड़ी से पेपर देने पहुंचे एक अभ्यर्थी ने बताया कि उनके रोल नंबर में सतीश कुमार लिखा था। उनकी आईडी में सतीश कुमार यादव था। इस कारण उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।

सातरोड निवासी राजेश ने बताया कि उसके रोल नंबर में राजेश था। उसके आधार कार्ड में राजेश सैनी लिखा है। इस कारण उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। राजस्थान के भादरा से आए सोनू ने बताया कि रोल नंबर में सोनू था। दस्तावेजों में सोनू कुमार होने के कारण परीक्षा से बाहर कर दिया।

अदालत जाएंगे अभ्यर्थी.......
परीक्षा से वंचित किए गए स्टूडेंट्स ने बताया कि सरनेम, सिंह, कुमार, रानी आदि के चलते लोगों को परीक्षा से बाहर किया जाना गलत है। सभी की फोटो आईडी मैच हो रही थी। इस मामले को अदालत में लेकर जाएंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए दोबारा मौका दिया जाना चाहिए।


बैंक की ओर से यह परीक्षा कराई गई थी। हमने केवल सेंटर उपलब्ध कराया। बैंक के अधिकारियों ने परीक्षा में इंट्री करने या न करने का फैसला लिया था। हां कुछ बच्चों की आईडी को लेकर दिक्कत आई थी। जिस कारण बच्चों को वापस जाना पड़ा।  - डॉ. पुनीत गोयल, निदेशक ओम इंस्टीट्यूट, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed