फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Superintendent's clarification on the disputed order of farewell party in DEEO office, I signed it without seeing

Hisar News: डीईईओ कार्यालय में विदाई पार्टी के विवादित आदेश पर अधीक्षक का स्पष्टीकरण, मैंने बिना देखे कर दिए हस्ताक्षर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Superintendent's clarification on the disputed order of farewell party in DEEO office, I signed it without seeing
हिसार। डीईईओ कार्यालय में विदाई पार्टी के आयोजन के लिए जारी विवादित आदेश पत्र पर अधीक्षक ने मौलिक शिक्षा निदेशक व उपायुक्त को स्पष्टीकरण भेज दिया है। जवाब में अधीक्षक ने स्पष्ट लिखा कि कार्यालय का एक उप अधीक्षक आदेश पत्र को टाइप करके लाया था, उन्होंने नियमित कार्रवाई के चलते बिना देखे आदेश पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। जबकि नियमानुसार, कार्यालय के हर दस्तावेज या फिर आदेश पत्र की बारिकी से जांच पड़ताल करना अधीक्षक का काम होता है। अब देखना यह है कि इस गलती के लिए मौलिक शिक्षा निदेशक व उपायुक्त क्या कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन

उधर, यह मामला डीईईओ कार्यालय से जुड़ा है, जबकि अधीक्षक ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की ई-मेल से मौलिक शिक्षा निदेशक व उपायुक्त को जवाब भेजा है। इस मामले में उपरोक्त शिक्षण संस्थान का कोई लेना-देना नहीं है। ऐसा करना अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल है। गौरतलब है कि 30 अगस्त को डीईईओ कार्यालय के एक सहायक लिपिक की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी का आयोजन था, जिस पर संबंधित कार्यालय के अधीक्षक ने विवादित आदेश पत्र जारी कर दिया। जिसमें लिखा था कि उपरोक्त कार्यालय में विदाई पार्टी का आयोजन होना है, जिसको लेकर बीईओ, प्राचार्य, शिक्षक जरूरी काम है, तभी आएं, वरना विदाई पार्टी में दखलअंदाजी न करें। सोशल मीडिया पर आदेश वायरल होने पर मौलिक शिक्षा निदेशक व डीसी ने अधीक्षक से जवाब मांगा था।
विज्ञापन






अभी मैंने स्पष्टीकरण पढ़ा नहीं है। जैसे ही मैं पढूंगा, उसके बाद ही कुछ बता पाऊंगा। दोषी होने पर कार्रवाई तय है। - प्रदीप सिंह, उपायुक्त, हिसार
------------
मामला मेरे संज्ञान में है। मैंने जिला शिक्षा अधिकारी से जवाब मांगा है। इसके अलावा उपायुक्त हिसार से भी इस मामले को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी। - आरएस ढिल्लों, मौलिक शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed