फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sunil, convicted of murdering an innocent child by drowning him in a canal, gets life imprisonment

Hisar News: नहर में डुबोकर मासूम की हत्या के दोषी सुनील को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sunil, convicted of murdering an innocent child by drowning him in a canal, gets life imprisonment
हिसार। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एडीजे) खत्री सौरभ की अदालत ने शनिवार को करीब साढ़े चार साल पहले नौ वर्षीय मासूम सुमित की नहर में डुबोकर हत्या करने के मामले में गांव भाणा निवासी सुनील को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर 40,000 रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


आदमपुर थाना पुलिस ने 23 मई 2021 को विनोद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनका 9 वर्षीय बेटा सुमित 22 मई 2021 को शाम करीब साढ़े पांच बजे गली में खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी सुनील ने सुमित को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। जब बच्चा घर नहीं लौटा, तो विनोद ने सुनील को कई बार कॉल की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बाद में सुनील ने स्वयं कॉल कर बताया कि उसने सुमित को काजलहेड़ी के पास नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया कि सुनील अपनी पत्नी माया के साथ विनोद के अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ साजिश रचकर मासूम की हत्या की। पुलिस ने मामले में धारा 364, 302 और 120बी के तहत जांच पूरी की। सबूत और गवाहों के आधार पर अदालत ने सुनील को दोषी ठहराया और उसे आजीवन कारावास एवं जुर्माना की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed