फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sucide husband in hisar

पत्नी बच्चों को लेकर गई थी मायके, पीछे से पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 08 Jan 2020 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sucide husband in hisar
12 क्वार्टर एरिया में लाल कुंज गार्डन निवासी मिस्त्री 40 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू ने अपने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब मृतक राजकुमार की पत्नी मायके से लौटी तो उसे राजकुमार फंदे से लटका मिला। कुछ देर बाद वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना मिलने के बाद 12 क्वार्टर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

तीन बेटियों का पिता था राजकुमार
राजकुमार ऑटो मार्केट में मिस्त्री का काम करता था और वह तीन बेटियों का पिता था। राजकुमार कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। घटना से दो दिन पहले उसकी पत्नी रेनु तीनों बेटियों के साथ अपने मायके गई थी। उस दौरान राजकुमार मकान पर अकेला रहता था। इसी बीच सोमवार रात को राजकुमार ने मकान की गैलरी में लोहे के जाल से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे पत्नी रेनु अपनी बेटियों के साथ मकान पर लौटी तो मकान का गेट बंद था और गेट के पास बनी खिड़की से देखा तो राजकुमार उसे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे हुई थी बात
पुलिस को दी शिकायत में रेनु ने बताया कि उसने सोमवार रात करीब 11 बजे अपने पति राजकुमार से मोबाइल से बात की थी और उस समय उसने ऐसा कुछ नहीं बताया।
मृतक राजकुमार कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था, जिससे उसकी पत्नी रेनु के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
-एएसआई संजय कुमार, 12 क्वार्टर चौकी पुलिस, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed