फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students wrote answers in Hindi in English paper, uproar on failure

Hisar: अंग्रेजी के पेपर में विद्यार्थियों ने लिखे हिंदी में उत्तर, फिर भी उठा रहे हैं सवाल- जानबूझकर किया फेल

Tue, 27 Sep 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 11:14 PM IST
सार

जीजेयू में परीक्षा परिणाम में आईं खामियों को दूर करने के लिए बैठक बुलाई गई। कॉलेज प्राचार्यों ने अपने विद्यार्थियों का पक्ष रखा तो अधिकारियों ने उत्तर पुस्तिका दिखाई। जिनमें अंग्रेजी और हिंदी में उत्तर लिखे गए थे।

विज्ञापन
Students wrote answers in Hindi in English paper, uproar on failure
जीजेयू - फोटो : Bureau

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में मिलीं खामियों को लेकर मंगलवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में बैठक हुई। बैठक में मौजूद कॉलेज प्राचार्यों ने विद्यार्थियों का पक्ष रखते हुए सत्र 2021-22 में कम नंबर देकर उन्हें फेल करने का कारण पूछा, तो जीजेयू के अधिकारियों ने उत्तर पुस्तिका दिखाई। इसमें कई उत्तर पुस्तिकाएं ऐसी मिलीं, जिनमें अंग्रेजी विषय के पेपर में हिंदी में उत्तर लिखे थे। उक्त विद्यार्थियों ने आधे उत्तर अंग्रेजी और आधे हिंदी में लिख रखे थे। 

विज्ञापन


बैठक में ऐसे विद्यार्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया, जिन्होंने परीक्षा परिणाम पर सवाल उठाए थे व उत्तर पुस्तिका दोबारा चेक करके परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की थी। हैरानी वाली बात भी यह है कि इन्हीं शॉर्ट लिस्ट किए गए विद्यार्थियों में कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने हिंदी में उत्तर लिख रखे थे। 
विज्ञापन


कॉलेज स्तर पर बनेंगी ग्रीवेंस कमेटी
बैठक में जीजेयू रजिस्ट्रार, डीन ऑफ कॉलेज, परीक्षा नियंत्रक सहित कई राजकीय व एडेड कॉलेजों के प्रिंसिपल मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में कॉलेज विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम संबंधित आनी वाली समस्याओं के समाधान के लिए कॉलेज में ही ग्रीवेंस कमेटी का गठन किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी के चक्कर न काटने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rewari: हाईवे-48 पर नियम विरुद्ध चल रहे 18 ढाबों-होटलों पर चला बुलडोजर, NGT के आदेश पर 8 विभागों की कार्रवाई

बैठक में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में डीन ऑफ कॉलेज डॉ. संदीप राणा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला, डीएन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विक्रमजीत सहित दो अन्य गवर्नमेंट कॉलेज के प्राचार्य शामिल किए गए हैं। पांच सदस्यीय कमेटी सत्र 2021-22 में पांचवें व छठे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम में आईं खामियों को दूर करने में सहयोग करेगी। 

वीबॉक्स एजेंसी को दिया था ऑनलाइन परीक्षा का ठेका
विवि द्वारा सत्र 2021-22 यूजी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा वीबॉक्स नामक प्राइवेट एजेंसी को दी थी। वीबॉक्स पर ऑनलाइन परीक्षा देने वाले जिले के करीब 5 हजार विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीबॉक्स पर परीक्षा देने वाले अधिकतर विद्यार्थियों की सीट ऑनलाइन सबमिट नहीं हो पाई थी।


वहीं जिन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं सबमिट हो गई थी उनको गैरहाजिर दिखाकर फेल कर दिया गया था। परीक्षा परिणाम की खामियों को ठीक करवाने के लिए रोज सैकड़ों विद्यार्थी जीजेयू रिजल्ट ब्रांच के चक्कर लगा रहे हैं। विद्यार्थियों को इस समस्या को देखते हुए जीजेयू ने कमेटी का गठन कर बैठक बुलाई थी।

सत्र 2021-22 के कॉलेज यूजी पांचवें व छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम के मामले को लेकर बैठक हुई। बैठक में रजिस्ट्रार, डीन व कई कॉलेजों के प्रिंसिपल शामिल हुए। परीक्षा परिणाम में आईं खामियों के समाधान के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। रिजल्ट संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कॉलेजों में ग्रीवेंस कमेटी बनाई जाएगी।  - प्रो. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, जीजेयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed