फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students will plant 15 lakh saplings, will get extra marks in practical

15 लाख पौधे लगाएंगे विद्यार्थी, प्रैक्टिकल में मिलेंगे अतिरिक्त अंक

Fri, 16 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students will plant 15 lakh saplings, will get extra marks in practical
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिसार मंडल आयुक्त चंद्रशेखर, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्रा पाटिल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्त को अपने-अपने जिलों में मानसून सीजन के दौरान ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी इस संबंध में एक महत्वाकांक्षी योजना पर विचार कर रही है, जिसके तहत छात्रों द्वारा पौधरोपण करने पर उन्हें प्रायोगिक परीक्षा में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इस योजना के तहत लगभग 15 लाख विद्यार्थियों द्वारा पौधे रोपित किए जाएंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने मुख्यमंत्री को विभिन्न योजनाओं की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर मंडलायुक्त के ओएसडी वेद प्रकाश, सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण व डीडीए विनोद फोगाट मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ये भी दिए निर्देश
- मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना के तहत इस बार सभी जिलों में 100 प्रतिशत फसलों के पंजीकरण को सुनिश्चित करना है।
- अतिरिक्त बेड की उपलब्धता, अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट व टेस्टिंग लैब स्थापित करने, दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने सहित सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
- प्रत्येक जिला स्तर पर जीआईएस लैब स्थापित करने की दिशा में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
- गांवों को लाल डोरा मुक्त करने की दिशा में सभी जरूरी कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को इस योजना का पूरा लाभ मिल सके।
- डायल 112 पर पर मिलने वाली सेवाओं में लगने वाले समय को अधिक से अधिक 20 मिनट तक लाया जाए।
- आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर दिए जरूरी निर्देश।
- मुख्यमंत्री ने मानसून सीजन के दौरान होने वाली जल भराव की समस्या के समाधान के दिए निर्देश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed