फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students will be made aware about cyber crime prevention

Hisar News: विद्यार्थियों को साइबर अपराध बचाव के प्रति जागरूक करेंगे कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रबंधन

Wed, 01 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 01 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Students will be made aware about cyber crime prevention
हिसार। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध से बचाव के प्रति सतर्कता और जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान में शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

यूजीसी ने एक 126 पन्नों की हैंडबुक भी तैयार की है। इसमें साइबर खतरों की पहचान, उनसे बचने के उपाय और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके विस्तार से बताए गए हैं। यूजीसी के अभियान के तहत शहर के सभी कॉलेज और विवि में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


इस हैंडबुक में पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग हमलों से बचाव, सुरक्षित ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा जैसे विषयों पर सरल और प्रभावी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला, सेमिनार और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करें। शिक्षकों और कर्मचारियों को यह समझाने पर जोर दिया गया है कि कैसे वे अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जानकारी को ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा दौर में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूजीसी के इस अभियान का उद्देश्य इन्हीं खतरों को समय रहते पहचान कर उनसे बचने की रणनीति अपनाना है। यूजीसी के इस प्रयास से देश में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और शिक्षण संस्थान साइबर अपराधों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए तैयार हो सकेंगे।
इन उपायों को करके बच सकेंगे साइबर खतरों से
यूजीसी ने साइबर खतरों से बचने के लिए कुछ प्राथमिक उपाय बताए हैं। इसमें इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान किसी भी एप या वेबसाइट पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। मोबाइल या फिर लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय उनमें एंटीवायरस आदि को भी जरूर रखें। कोई भी एप या सॉफ्टवेयर सिर्फ अधिकृत स्टोर से और जांच परख के साथ ही खरीदें। अलग-अलग इंटरनेट एकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड भी रखें। हर महीने सभी पासवर्ड को बदलें। अपने सभी सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करें। उपयोग में न होने पर अपने मोबाइल का इंटरनेट, लोकेशन और कैमरा बंद कर दें। केवल उन विश्वसनीय ई-कॉमर्स वेबसाइटों का उपयोग करें जो एचटीटीपीएस संकेतों के माध्यम से सुलभ हैं।


क्या न करें
- अपने व्यक्तिगत विवरण में जैसे जन्मतिथि, माता- पिता का नाम इंटरनेट मीडिया में दर्ज न करें।
- वित्तीय लेनदेन के पिन या सीवीवी को भी सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर न साझा न करें।
- स्पैम ईमेल या मित्रता के संदिग्ध अनुरोधों पर प्रतिक्रिया न दें।
- उन लोगों के मैसेज पर क्लिक न करें जो गुमनाम नामों से आए हो।
- ऐसे एप इंस्टाल न करें जो अज्ञात स्रोतों से आते हैं या मुफ्त हैं। मुफ्त ऑफर या कम कीमत वाले उत्पाद आदि के झांसे में न आएं। फोन के कॉन्टेक्ट, फोटो आदि को देखने की अनुमति किस अनजान एप को न दें।

- बैंक का ग्राहक सेवा नंबर इंटरनेट से चेक न करके बैंक के आधिकारिक एप या बेवसाइट से चेक करें।


यूजीसी की यह एक अच्छी पहल है। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सभी कॉलेजों में साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार व कार्यशाला का आयोजन करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। - प्रो. संजीव कुमार, डीन ऑफ कॉलेजिज, जीजेयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed