फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students submit memorandum to VC to reduce semester fees in Mercy Chance

Hisar News: मर्सी चांस में सेमेस्टर की फीस कम करवाने के लिए विद्यार्थियों ने वीसी को दिया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Students submit memorandum to VC to reduce semester fees in Mercy Chance
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में मर्सी चांस के लिए एक सेमेस्टर की फीस अधिक होने से परेशान विद्यार्थी विवि प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन विवि प्रशासन की तरफ से फीस में कटौती नहीं की जा रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि दूसरे विश्वविद्यालय में फीस करीब 3-4 हजार रुपये कम है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि फीस में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा मंगलवार को नलवा कॉलेज के विद्यार्थियों ने री अपीयर के लिए पोर्टल फिर से ओपन करवाने के लिए वीसी प्रो. नरसी राम बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा। वीसी ने विद्यार्थियों को पोर्टल खुलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जीजेयू में मर्सी चांस के लिए एक सेमेस्टर की फीस 18000 रुपये करने से नाराज विद्यार्थियों ने फीस कम करवाने के लिए कुलपति को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। छात्र राहुल, मदन, अनुज, प्रवीन, प्रमोद, अनीता, रवि, रोहित, सुनील व विजयंत सहित अन्यों ने बताया कि मर्सी चांस में सेमेस्टर की फीस कम करवाने को लेकर करीब 100 से अधिक विद्यार्थी विवि प्रशासन को फीस कम करवाने को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं, इसके बावजूद भी विवि की तरफ से फीस में कटौती नहीं की गई है। इससे उनको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही इसके विपरीत सीडीएलयू और सीआरएसयू में मर्सी चांस के एक सेमेस्टर की फीस 14 से 15 हजार रुपये है।
विज्ञापन


इसके अलावा विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में हो रही देरी पर भी विवि प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। विद्यार्थियों का कहना है कि देरी से परीक्षा परिणाम जारी करने से उन्हें परेशानी होती है। कई बार फॉर्म भरने से वंचित रह जाते हैं। वहीं विद्यार्थियों में विवि की ओर से पास आउट होने के बाद समय पर डिग्री जारी न करने पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ नलवा कॉलेज के विद्यार्थियों ने री अपीयर के लिए पोर्टल फिर से ओपन करवाने के लिए वीसी को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा विद्यार्थियों ने बताया कि एक सेमेस्टर के लिए री अपीयर के लिए विद्यार्थियों से ज्यादा ली जा रही है। इसको कम किया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed