फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students showed less interest in taking admission on the first day

Hisar News: दाखिला लेने में विद्यार्थियों का पहले दिन कम दिखा रुझान

Sat, 05 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Students showed less interest in taking admission on the first day

विज्ञापन



हिसार। कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट लगने के बाद शुक्रवार को फीस जमा करवाने का पहला दिन था। विद्यार्थी 7 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 9 जुलाई को ओपन काउंसिलिंग करवाई जाएगी, जिसमें कॉलेजों में रिक्त बची सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज को छोड़कर सभी कॉलेजों में 30 प्रतिशत ही दाखिले मुश्किल से हुए हैं। वहीं दूसरी लिस्ट 3 जुलाई को जारी की गई थी। इसके बाद से शहर के सभी कॉलेजों में दाखिलों को लेकर रुझान कम ही नजर आया है। पहली लिस्ट में नाम पाने वाले विद्यार्थियों को दूसरी लिस्ट में मौका नहीं दिया गया है। एफसी कॉलेज में बीए में अबतक 123 दाखिले ही हुए हैं जबकि कोर्स में 600 सीटें है। वहीं डीएन कॉलेज में बीए में अब तक 260 दाखिले हुए हैं जबकि 900 सीटें हैं। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में कई कोर्सों में दूसरी सूची के बाद सीटें भर जाएंगी।


एफसी कॉलेज

कोर्स दाखिले

बीए एडिड 122

बीए 4

बीकॉम 30

बीएससी लाइफ साइंस एडिड 11

बीएससी लाइफ साइंस 3

बीएससी फिजिकल साइंस 16



राजकीय महिला कॉलेज

बीए 168

बीकॉम 73

बीएससी लाइफ साइंस 17

बीएससी फिजिकल साइंस 39

बीए मेजर इन ज्योग्राफी 11

बीए मेजर इन अर्थशास्त्र 7



डीएन कॉलेज

बीए 260

बीए इंग्लिश 5

बीकॉम एडिड 45

बीकॉम 56

बीएससी लाइफ साइंस एडिड 33

बीएससी लाइफ साइंस 12

बीएससी फिजिकल साइंस एडिड 34

बीएससी फिजिकल साइंस 8

बीबीए 31

बीसीए 43

बीएमसी 8




महिला आईटीआई में दो दिनों में 41 सीटों पर हुए दाखिले

हिसार। ठंडी सड़क स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में सत्र 2025-26 के लिए प्रथम काउंसिलिंग में 198 छात्राओं को सीटें अलॉट की गईं हैं। संस्थान में दाखिले के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं,जिन पर छात्राओं को दाखिले से संबंधित सभी जानकारी दी जा रही है। संस्थान में अब तक दो दिनों में कुल 41 सीटों पर दाखिला पूरा किया जा चुका है। ट्रेड वाइज सीटों की बात करें तो सिलाई टेक में 22 सीटों में से 2, ड्रेस मेकिंग में 22 में से 2, कोपा में 42 में से 23, कॉस्मेटोलॉजी में 37 में से 11, एसओटी में 12 में से 1 व एफडीटी में 43 में से 2 सीटों पर दाखिला हो चुका है, जबकि सीएईडी ट्रेड की 20 सीटों पर अभी कोई दाखिला नहीं हुआ। संस्थान के नोडल अधिकारी ने बताया कि 5 जुलाई को भी दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। संस्थान की प्राचार्य राजरानी ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया व्यवसाय वाइज सीट अलॉटमेंट के अनुसार ही की जा रही है और सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed