{"_id":"67f81e4b2fdeda69aa0580fe","slug":"students-showcased-marketing-skills-and-communication-abilities-hisar-news-c-21-hsr1020-602613-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विद्यार्थियों ने मार्केटिंग कौशल और संचार क्षमताओं का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विद्यार्थियों ने मार्केटिंग कौशल और संचार क्षमताओं का किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते एचएसबी के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) के मार्केटिंग क्लब की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में अपनी वार्षिक बिक्री पिच प्रतियोगिता एलीवेटर पिच 7.0 के सातवें संस्करण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 50 विद्यार्थियों ने सीमित समय सीमा में अपने उत्पाद या सेवाएं प्रस्तुत की, जिसमें उनके मार्केटिंग कौशल, बाजार की समझ और संचार क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में यशिका, सिया व कल्पना को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने एचएसबी के विकास और प्रबंधन शिक्षा मंच पर अपनी पहचान बनाने के तरीके पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल विद्यार्थियों के कौशल को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें व्यवसाय के क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार भी करते हैं। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने वाले निर्णायक मंडल में कमल कांत खत्री, प्रबंधक, सीई बिजनेस-समसंग, प्रो. दलबीर सिंह और डॉ. कोमल ढांडा शामिल थे।
एचएसबी के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने कहा कि बिक्री एक महत्वपूर्ण कौशल है जो प्रत्येक प्रबंधन विद्यार्थी के पास होना चाहिए। यह वास्तव में एक व्यक्ति को पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में दूसरों को समझाने में मदद करता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. कर्मपाल नरवाल और कमल कांत खत्री ने प्रतिभागियों और विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।