फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students of all the streams can take admission in B.Sc Yoga Science, last date is 12th July.

Hisar News: बीएससी योग साइंस में ले सकते हैं सभी संकाय के विद्यार्थी दाखिले, अंतिम तिथि 12 जुलाई

Sun, 07 Jul 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 07 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Students of all the streams can take admission in B.Sc Yoga Science, last date is 12th July.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में नए सत्र से कई रेगुलर कोर्स व इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू किए गए हैं। जिनमें बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड योगा साइंस भी है। जिसमें दाखिला लेने के लिए जीजेयू ने अंतिम तारीख बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी है। बीएससी योगा साइंस में किसी भी संकाय का विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी के पास 12वीं में मेडिकल या नॉन मेडिकल संकाय होना जरूरी नहीं है। बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड योगा साइंस में 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा जीजेयू ने कई कोर्सों की दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 12 जुलाई किया है। योग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कोर्स की डिग्री होने के बाद स्कूल, जिम, हेल्थ रिसॉर्ट, रिसर्च, अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, हाउसिंग सोसाइटी, कॉरपोरेट जगत, अकादमिक क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध होंगे। इसके अलावा योग टीचर भी बन सकते हैं। इसके अलावा विदेशों में भी योग ट्रेनर की काफी मांग है
विज्ञापन



बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड योगा साइंस में सभी संकाय के विद्यार्थी दाखिले ले सकते हैं। कोर्स में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कोर्स में दाखिले की तारीख को बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी गई है। -प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed