Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After Diwali, the air became suffocating again, AQI reached 346, Wednesday turned out to be the second most polluted day of this season, light rain is expected on 14-15 November.

Hisar News: दिवाली के बाद फिर दमघोंटू हुई हवा, एक्यूआई 346 पर पहुंचा, इस सीजन का दूसरा सबसे प्रदूषित दिन रहा बुधवार, 14-15 नवंबर को हल्की बूंदाबांदी की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
After Diwali, the air became suffocating again, AQI reached 346, Wednesday turned out to be the second most polluted day of this season, light rain is expected on 14-15 November.
हिसार के रेलवे स्टेशन पर सुबह छाया स्मॉग। 
हिसार। शहर की हवा से प्रदूषण की चादर छंटने का नाम नहीं ले रही। दिवाली के बाद प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर पर दस्तक दी है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 पर पहुंच गया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे प्रदूषित दिन रहा। इससे पहले दिवाली पर एक्यूआई 372 दर्ज किया गया था। बुधवार को पीएम-2.5 का स्तर 444 और पीएम-10 का 468 तक पहुंच गया। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

पिछले 11 दिनों में छह दिन एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया। 10 नवंबर को यह 302 था जबकि 9 नवंबर को 295 रहा। बुधवार को एक बार फिर इसमें उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदूषण से खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 13 नवंबर की रात के बाद हवाओं की गति बढ़ने से स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 13-14 नवंबर की रात उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका आंशिक प्रभाव हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में भी दिखाई दे सकता है। 14-15 नवंबर को प्रदेश के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर के बाद बढ़ेंगी हवाएं, रात के तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 नवंबर से हवाओं की गति बढ़ने की संभावना है। 13-14 नवंबर की रात उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही रहेगी। हरियाणा के उत्तरी जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 14-15 नवंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मुख्य सड़कों पर पानी का छिड़काव
नगर निगम की ओर से वाटर स्प्रिंकलर चलाए जा रहे हैं। मुख्य सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कर धूल के कणों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है। - डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, हिसार।

----
घर में लगाएं ये 10 पौधे, हरियाली से बनेगा बेहतर माहौल
महंगे एयर प्यूरीफायर का विकल्प तलाश रहे लोग घर के अंदर स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, एरिका पाम, एलोवेरा, रबर प्लांट, मनी प्लांट, बैंबू, पीस लिली, फाइकस और कैलेथिया जैसे पौधे लगा सकते हैं। ये पौधे घर की हरियाली और वातावरण को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं। - डॉ. आरके जैन, सेवानिवृत्त डीन, बायोटेक्नोलॉजी एवं पर्यावरण विज्ञान, एचएयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed