फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students benefit not found in the prospectus SBC purchase

एसबीसी स्टूडेंटस को प्रॉस्पेक्टस खरीद में नहीं मिला फायदा

Sat, 21 Jun 2014 11:48 PM IST
hisar
hisar Updated Sat, 21 Jun 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन

शहर के निजी कॉलेजों मेें स्पेशल बैकवर्ड क्लास के हजारों छात्राें को सामान्य वर्ग के प्रॉस्पेक्टस खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे हर एक छात्र को आर्थिक नुकसान हो रहा है। 50 से 60 रुपये में मिलने वाला प्रॉस्पेक्टस एसबीसी के छात्राें को 150 से 240 रुपये में खरीदना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से करीब डेढ़ साल पहले पांच जातियों को एसबीसी में शामिल किया गया था। जिसके बाद कुछ जगहों पर उन्हें आरक्षण देना शुरू कर दिया। आवेदन फार्म आरक्षित वर्ग के दामों पर देना शुरू कर दिया। निजी कॉलेजों में एसबीसी स्टूडेंट को अब भी सामान्य वर्ग के रेट पर ही प्रॉस्पेक्टस खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला टीम से बातचीत करते हुए कॉलेजों में प्रॉस्पेक्टस लेने के लिए आए हुए छात्रों ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने खुद के स्पेशल बैकवर्ड क्लास होने पर गुस्सा जाहिर किया। कॉलेजों में एसबीसी को भी जनरल कैटेगरी का ही प्रॉस्पेक्टस लेना पड़ रहा है, जो युवाओं को उनके परिजनों के संघर्ष का बेकार साबित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉस्पेक्टस लेने आए छात्र संदीप ने बताया कि प्रॉस्पेक्टस आज भी जनरल का खरीदना पड़ रहा है जबकि केंद्र ने हमें ओबीसी मान लिया है। हरियाणा सरकार ने एसबीसी घोषित किया हुआ है। यदि जनरल कैटेगरी के  बराबर ही फीस देनी थी तो सरकार को एसबीसी कैटेगरी में जनरल क्लास को डाला ही क्यूं।

छात्र पवन व हिमांशु ने बताया कि सरकार ने हमें एसबीसी कैटेगरी में रखकर हर सुविधा दी है। ऐसे में फिर कॉलेजों के प्रॉस्पेक्टस खरीद में एसबीसी को छूट क्यों नहीं दी जा रही है। इस तरह तो जनरल और एसबीसी में कोई फर्क नहीं रह जाता है।

छात्र कृष्ण और अंकित बताते हैं कि कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस लेने के लिए गए थे। सोचा था कि अब एसबीसी में आए गए तो कुछ लाभ मिलेगा। लेकिन जब कॉलेज में जाकर प्रॉस्पेक्टस खरीदा तो सारी खुशी गायब हो गई। प्रॉस्पेक्टस खरीदने के बाद लगा कि इससे तो अच्छा एसबीसी में आते ही नहीं।

यूनिवर्सिटी की ओर से कोई गाइड लाइन नहीं आई। यदि कोई गाइड लाइन आती तो उसे लागू कर दिया जाता। छात्रों को किसी चीज से फायदा होता है तो कॉलेज प्रशासन को खुशी होगी। -जाट कॉलेज प्राचार्य, आईएस लाखलान

जब कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ कालेजिज डॉ. डीडी अरोड़ा से बात की गई तो उन्होंने भी कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सोमवार को वह इस मामले में कुछ बात पाएंगे।

डीएनपीजी कॉलेज ने अपनी प्रॉस्पेक्ट फीस 240 जनरल और 60 रुपये रिजर्व कैटेगरी के लिए निर्धारित की हुई है। जाट कॉलेज में जनरल कैटेगरी की प्रॉस्पेक्टस फीस 150 और 40 रुपये रिजर्व कैटेगरी के लिए निर्धारित की गई है। फतेहचंद महिला महाविद्यालय में प्रॉस्पेक्टस फीस जनरल कैटेगरी के लिए 200 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के लिए 50 रुपये रखी गई है।


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में एसबीसी के स्टूडेंस को आरक्षित वर्ग के रेट पर प्रॉस्पेक्टस दिए गए हैं। डीएड के लिए मांगे गए आवेदनों में भी एसबीसी को आरक्षित वर्ग की फीस ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed