{"_id":"639b5a48a6d86a0b086b6042","slug":"students-attacked-with-sharp-edged-weapons-at-government-national-degree-college-six-injured-hisar-news-hsr649833712","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राजकीय नेशनल डिग्री कॉलेज में छात्रों पर तेजधार हथियार से हमला, छह हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राजकीय नेशनल डिग्री कॉलेज में छात्रों पर तेजधार हथियार से हमला, छह हुए घायल
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल डिग्री कॉलेज में छात्राओं का पीछा करने के विवाद में छात्रों के बीच संघर्ष हो गया। छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट के छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में छह छात्र घायल हो गए। महिला शिक्षिकाओं और छात्राओं ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना से कॉलेज परिसर में दहशत पसर गई। प्रिंसिपल संदीप गोयल ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉलेज में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
वीरवार को राजकीय नेशनल डिग्री कॉलेज में दोपहर 12 से दो बजे तक अराजकता का माहौल पैदा हो गया। बताया जाता है कि छात्रों के बीच छात्राओं का पीछा करने पर विवाद हो गया। छात्रों ने एक गुट ने इसका विरोध किया। इससे छात्रों के दूसरे गुट में नाराजगी व्याप्त हो गई। छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में छह छात्र घायल हो गए। कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच उपजे विवाद से अफरातफरी का आलम हो गया। महिला शिक्षिकाएं और छात्राएं सहम गईं। कई शिक्षकों और छात्राओं ने किसी तरह क्लास रूम में छुपकर अपनी जान बचाई। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक पुलिस को सूचना दी गई, इसके बावजूद मौके पर पुलिस टीम नहीं पहुंची।
प्रिंसिपल संदीप गोयल ने बताया कि छात्र गुटों के बीच संघर्ष को गंभीरता से लिया गया। पूरे मामले की जांच कराने के बाद आरोपी छात्रों की पहचान कराई जाएगी। किसी को भी कॉलेज का माहौल बिगाड़ने की छूट नहीं दी सकती। सभी विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि शिक्षा मंदिर की गरिमा को बनाए रखने में सहयोग करें। प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज में तनावपूर्ण माहौल को शांत करने के लिए शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।