{"_id":"699f4a0ea2d194d42309d349","slug":"students-appeared-for-the-class-12-english-exam-at-43-centres-hisar-news-c-21-hsr1020-818844-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 43 केंद्रों पर विद्यार्थियों ने दी 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 43 केंद्रों पर विद्यार्थियों ने दी 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन
जीएनजेएन गोयनका गर्ल्स हाईस्कूल से 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को आयोजित 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू होकर शाम 3:30 बजे समाप्त हुई। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर का क्षेत्र प्रशासन द्वारा नियंत्रित किया गया, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।
परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की चार फ्लाइंग टीमों ने भी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की कोई शिकायत नहीं आई। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने संतोष व्यक्त किया। अधिकांश छात्रों ने पेपर को आसान और पाठ्यक्रम आधारित बताया, हालांकि कुछ ने व्याकरण खंड को थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना। बोर्ड की ओर से वीरवार को 10वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें जिलेभर से 22,757 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
मेरा अंग्रेजी का पेपर बहुत अच्छा गया। रीडिंग और राइटिंग सेक्शन काफी आसान थे। मैंने समय का सही उपयोग किया, इसलिए पेपर समय से पहले ही पूरा हो गया। साहित्य के प्रश्न सीधे सिलेबस से आए थे, जिससे मुझे लिखने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
- खुशी, लॉर्ड शिवा स्कूल।
मुझे पेपर संतुलित लगा। लेटर और अनुच्छेद लेखन अच्छे से हो गया। ग्रामर के कुछ सवालों में थोड़ा सोचने में समय लगा, लेकिन कुल मिलाकर मेरा पेपर अच्छा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे।
- दीपांशु, लॉर्ड शिवा स्कूल।
अनसीन पैसेज काफी सरल था और ज्यादा समय नहीं लगा। व्याकरण का भाग थोड़ा मुश्किल लगा, लेकिन अभ्यास के कारण मैं उसे हल कर पाया। कुल मिलाकर मेरा पेपर उम्मीद से बेहतर गया।
- अमित, लॉर्ड शिवा स्कूल।
मुझे लगा था कि पेपर कठिन आएगा, लेकिन पेपर काफी आसान आया था। सारे प्रश्न सिलेबस से थे। मैंने पूरा पेपर अच्छे से किया और समय भी बच गया। मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।
- रूचिका, लॉर्ड शिवा स्कूल।