{"_id":"627d3dca3c7df26d290ad60f","slug":"students-and-villagers-stopped-four-roadways-buses-in-kanauh-demonstrated-city-news-hsr6314920167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनौह में विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने रोकी रोडवेज की चार बसें, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनौह में विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने रोकी रोडवेज की चार बसें, प्रदर्शन किया
विज्ञापन
कनोह गांव में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : Hisar
अग्रोहा। बसों की समस्या से परेशान विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने वीरवार को गांव कनौह में रोडवेज की चार बसें रोक प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। करीब सवा चार घंटे तक बसें गांव में खड़ी रहीं। सूचना मिलने पर हिसार डिपो से एसएस सुरेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर साधुराम, ट्रैफिक इंचार्ज जगदीश सैनी, डीआई रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में बसों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह दोबारा यहां से जाने वाली बसों को रोककर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि बसों की समस्या को लेकर कई बार जिला उपायुक्त, रोडवेज के आलाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है मगर आज तक समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने सुबह 7:15 बजे, सुबह 7:30 बजे, सुबह 7:40 बजे और 8 बजे आने वाली बसों को रोका था। ये बसें उकलाना, पाबड़ा गांवों से होते हुए कनौह से गुजरती हैं।
सोसायटी के प्रधान राजबीर सिंह, किसान यूनियन के जिला प्रधान काला कनौह, सत्यवान पूनिया, मंदीप फौजी, बलबीर सिंह, राजेश कुमार, मा. शेरसिंह ने बताया कि जब बसें गांव पहुंचती हैं तो उसमें पैर रखने के लिए जगह तक नहीं होती। बसों की सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को रोजाना निजी वाहनों से हिसार जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ बेटियां बसों की कमी के चलते पढ़ाई से वंचित रह रही हैं। रोडवेज अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना खत्म कर जाम खोल दिया। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले भी किरमारा के ग्रामीणों ने रोडवेज की बस रोककर प्रदर्शन किया था।