फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   student protest in GJU

विद्यार्थियों ने गुजवि में किया प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
student protest in GJU
गुजवि में विद्यार्थियों की समस्याएं सुनते डीन ऑफ कॉलेजिज (जीजेयू) डॉ. संदीप राणा। - फोटो : Hisar
विभिन्न मांगों को लेकर विद्यार्थियों ने सोमवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) के वीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विवि प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बुलानी पड़ी। चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद गुजवि प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांगें मान लीं। उसके बाद विद्यार्थी वहां से चले गए। प्रदर्शन में विभिन्न छात्र संगठनों के विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

मांगों को लेकर विद्यार्थी सुबह 9 बजे गुजवि के मुख्य गेट पर एकत्रित होना शुरू हो गए। विद्यार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुजवि का मुख्य गेट बंद कर दिया तो विद्यार्थी गेट के बाहर बैठ गए और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। काफी देर तक विद्यार्थी गेट पर बैठे रहे। जब विद्यार्थी वीसी कार्यालय पर जाने लगे तो उन्हें गेट पर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान कुछ विद्यार्थी गेट पर ही चढ़ गए और नारेबाजी करते हुए वीसी कार्यालय पहुंच गए। यहां एक घंटे तक उन्होंने प्रदर्शन किया। उसके बाद डीन ऑफ कॉलेजिज (जीजेयू) डॉ. संदीप राणा पहुंचे और विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर छात्र संघ प्रधान जाट कॉलेज मनोज सिवाच, छात्र संघ प्रधान लॉ कॉलेज विकास देसवाल, छात्र संघ प्रधान जीजेयू गौरव कादयान, जेएसओ से बजरंगी बामल, एनएसयूआई से नवदीप दलाल, इनसो से हरेंद्र बेेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये मांगें मानीं
- अब एक ही दिन होगी ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षा।
- ऑनलाइन परीक्षा के दौरान वेब कॉल कट जाए तो नहीं बनेगी यूएमसी।
- कोई भी विद्यार्थी ऑनलाइन पेपर दे सकता है। चाहे वह लोकल हो या बाहर से।
- डीएमसी पर नहीं लिखा जाएगा ऑनलाइन एग्जाम।
- अब विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन में से कोई भी परीक्षा दे सकता है।
- अब गुजवि प्रशासन की ओर से उत्तर पुस्तिका विद्यार्थियों को दी जाएगी।
- ऑनलाइन परीक्षा के दौरान अब मिरर नहीं लगाना पड़ेगा सहित आदि मांगे मान ली गईं।
इनसो के जिला चेयरमैन अज्जू घणघस ने बताया कि सोमवार को मांगों को लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में गुजवि प्रशासन की ओर से सभी मांगे मांग ली गईं।

मांगों को लेकर वीसी कार्यालय पर नारेबाजी करते विद्यार्थी।

मांगों को लेकर वीसी कार्यालय पर नारेबाजी करते विद्यार्थी। - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed