फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student delegation met the committee

Hisar News: कुलपति, रजिस्ट्रार व कमेटी से मिला विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 11 Feb 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 11 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Student delegation met the committee
हिसार के लुवास में कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठे आईआईवीईआर के विद्यार्थी।
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय( लुवास ) से संबद्ध इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ वेटरनरी एजुकेशन रिसर्च (आईआईवीईआर) बहुअकबरपुर के विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कुलपति व कुलसचिव व कमेटी के सदस्यों से मिला। जिसमें कुलपति ने विद्यार्थियों की मांगों के लिए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। वहीं विद्यार्थियों का कहना है कि सोमवार शाम तक अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

दो दिन से विद्यार्थी आईआईवीईआर के मैनेजमेंट पर प्रताड़ित करने, फीस में बढ़ोतरी करने और इंटर्नशिप में नंबर काटने और देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाकर धरने पर बैठे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि उनका कहना है कि उनके पेपर करवाएं जाएं। ये पेपर आईआईवीईआर में न करवाकर विवि परिसर में लिए जाएं।
विज्ञापन




गौरतलब है कि आईआईवीईआर ने 17 फरवरी को फाइनल परीक्षा से 14 दिन पहले विद्यार्थियों को कैंपस बाहर कर था है। छात्रों ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति में धांधली और फीस बढ़ोतरी आदि के आरोप लगाए थे। इसके बाद बीते बुधवार को हिसार से लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) की टीम बहुअकबरपुर आई थी। इनके साथ मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही, लेकिन विद्यार्थियों को लुवास से भेजी कमेटी से बात तक नहीं करने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात के समय पुलिस ने की थी उठाने की कोशिश
प्रतिनिधिमंडल ने बताया की शुक्रवार रात को जब वे वीसी ऑफिस के बाहर धरे पर बैठे थे तो पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें उठाने की कोशिश भी की थी, लेकिन मीडिया के कुछ लोग वहां पर पहुंचे तो वे पीछे हट गए।



ये हैं मुख्य मांगें
- फीस की बढ़ोतरी 45 प्रतिशत तक की गई है, इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

- 17 फरवरी को फाइनल इयर की परीक्षा से ठीक पहले फीस की बात रख परीक्षा देने से न रोकें।

- एरियर और कोर्ट के फैसले से पहले आईआईवीईआर मैनेजमेंट न लें स्वयं निर्णय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed