फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strict adherence to drug seller laws

Hisar News: दवा विक्रेता कानूनों की सख्ती से करें पालना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Strict adherence to drug seller laws
सिवानी मंडी। शहर थाना परिसर में वीरवार को मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि बैठक में दवाओं की अवैध बिक्री, नशे के दुरुपयोग और मेडिकल स्टोर की जवाबदेही जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने न सिर्फ मेडिकल स्टोर संचालकों को कानून का पालन करने की हिदायत दी, बल्कि उनसे सुझाव भी आमंत्रित किए कि वे अपने स्तर पर समाज को नशे से कैसे बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप समाज का जिम्मेदार हिस्सा हैं।
विज्ञापन

हमें बताएं कि पुलिस और मेडिकल व्यवसाय एक साथ मिलकर इस सामाजिक बुराई को कैसे खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सिर्फ निगरानी ही नहीं, बल्कि मेडिकल व्यवसायियों की सक्रिय भूमिका भी जरूरी है। कोई भी मेडिकल स्टोर ऐसा न हो जहां से बिना डॉक्टर की पर्ची के मादक या प्रतिबंधित दवाएं आसानी से मिल जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो उसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान संजीव मेहता ने कहा कि हम सभी अपने-अपने स्तर पर सतर्क रहेंगे। मेडिकल व्यवसाय सेवा का कार्य है और इस गरिमा को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है।

इस मौके पर केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान संजीव मेहता, विजय अग्रवाल, इंदर सिंह पूनिया, सुनील असीजा, कमल शर्मा व नफे सिंह, राकेश सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे अपने मेडिकल स्टोर से कोई भी गैरकानूनी गतिविधि नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed