फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Street number three caved in, no solution even after 58 days

गली नंबर तीन धंसी, 58 दिन बाद भी नहीं हुआ समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Street number three caved in, no solution even after 58 days
हिसार आजाद नगर के समुदायिक केंद्र में अमर उजाला के चौपाल कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते मेयर - फोटो : Hisar
हिसार। आजाद नगर की साकेत कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेयर गौतम सरदाना ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आजाद नगर की गली नंबर 3 के लोगों ने कहा कि सीवर लाइन टूटने से गली नंबर तीन 58 दिन से धंसी पड़ी है। इससे रास्ता तक बंद हो गया है। बार-बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा है। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस काम का टेंडर अलॉट हो चुका है। मेयर ने कहा कि ठेकेदारों की हड़ताल खत्म होने के साथ ही सीवर लाइन को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। कार्यक्रम में 12 लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गिरीश, मोहित, जसबीर, जेई निशांत, विनोद, जयसिंह, संजय दूहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये समस्याएं रखी गईं
- आदर्श कॉलोनी निवासी कर्मवीर ढिल्लो ने कहा कि गली नंबर तीन में सीवर लाइन टूटने से सड़क धंसी हुई है। इस कारण आसपास के मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों के घरों में सीवर व पानी का एक-एक कनेक्शन है, जबकि बिल दो-दो आते हैं। इसके अलावा एरिया की रजिस्ट्री बंद है। निगम भी एनओसी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एचटीएम कॉलोनी की गली नंबर एक निवासी एडवोकेट रणवीर सिंह ने कहा कि गली में लाइट लगाए जाए। इसके अलावा बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या आती है।
- रणधीर सिंह बामल ने कहा कि लीडिंग स्कूल वाली गली में सीवर का लेवल सही नहीं है, जिस कारण हादसे होते हैं। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी प्रतिदिन नहीं आती। सफाई व्यवस्था सही नहीं है। सामुदायिक केंद्र में भी सफाई ठीक नहीं है।
- गीता कॉलोनी निवासी ओमपति घर के आसपास काफी डेयरियां हैं। पशु डेयरी संचालक गोबर सीवर में डालते हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से घर के पास पानी भरा हुआ है।
- जगदीश पूनिया ने कहा कि मेन रोड की स्ट्रीट लाइट बंद हैं। डिवाइडर टूटे पड़े हैं। रोड के दोनों तरफ हरियाली भी नहीं है।
- गली नंबर तीन आदर्श कॉलोनी निवासी अमृत शर्मा ने कहा कि 3 व 4 नंबर के बीच छोटा सा टुकड़ा है। इस हिस्से में सड़क नहीं है। बारिश के दिनों में यहां पानी भी भर जाता है।
- नंद विहार निवासी श्रवण ने कहा कि मेरे मकान के आसपास पानी भरा हुआ है, जिससे मकान को नुकसान हो रहा है।
- राजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्क के दोनों तरफ जंगली कीकर उगी हुई हैं। इन्हें कटवाया जाए।
- आजाद नगर की गली नंबर 3 निवासी राजकुमार ने कहा कि उनकी गली की सड़क अभी बनाई गई है, लेकिन ठेकेदार ने गली का लेवल सही नहीं किया। सीवर ऊंचे-नीचे हैं, जिस कारण गली में पानी भरता है।
- गली नंबर 5 अमर विहार निवासी जयपाल सिंह ने कहा कि खंभों पर बिजली के मीटर काफी नीचे लगे हुए हैं। गली का 250 फुट का हिस्सा कच्चा पड़ा है। इस हिस्से पर सड़क बनाकर इसे पक्का किया जाए।
- साकेत कॉलोनी निवासी रामजीलाल ने कहा कि रोड बनाई जाए।
- गली नंबर 5 निवासी मांगेराम ने कहा कि मीटर काफी नीचे लगे हैं, इन्हें ठीक करवाया जाए।
शहरवासी सफाई में करें सहयोग : रामजीलाल
नगर निगम के चीफ इंजीनियर रामजीलाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए। अधिकारियों में को भी इन कार्यक्रमों में रखी गईं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करना चाहिए। रामजीलाल ने कहा कि निगम की तरफ से डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए 50 और गाड़ियां खरीदी जा रही है। इससे कचरा उठान की समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। उन्होंने शहरवासियों से भी सफाई में सहयोग करने की अपील की।
खाली प्लॉट से करवाई जाएगी पानी की निकासी : पार्षद पिंकी शर्मा
वार्ड-19 की पार्षद पिंकी शर्मा ने कहा कि वार्ड के खाली प्लॉट में जमा बारिश के पानी की निकासी करवाई जाए। इससे लोगों के मकानों को नुकसान हो रहा है। वर्तमान में वार्ड में लाखों से विकास कार्य करवाए जाए रहे हैं, जिनमें श्मशान भूमि व नरेंद्र शर्मा मेमोरियल पार्क शामिल है। इसके अलावा सामुदायिक केंद्र में मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। वार्ड में टूटी सड़कों को भी फिर से बनाया जा रहा है। पार्षद ने कहा कि उनके वार्ड में 5 अवैध कॉलोनियां हैं, जो 80 प्रतिशत तक आबाद हो चुकी हैं। इन कॉलोनियों को वैध किया जाए। पिंकी शर्मा ने कहा कि डिप्टी स्पीकर, शहरी निकाय मंत्री व मेयर के सहयोग से वार्ड में काफी विकास कार्य हो रहे हैं।

सीएम को लिखेंगे ताकि अधिकारी तुरंत काम करवा सकें : मेयर
मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को काफी कागजी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है और उनके पास अपने लेवल पर काम करवाने की पावर भी नहीं है। इस बारे में वह मुख्यमंत्री को लिखेंगे ताकि अधिकारी तुरंत काम करवा सकें। राजगढ़ रोड का नहर से आगे का एस्टीमेट बनकर गया हुआ है। इसके मंजूर होने के साथ ही इस हिस्से पर डिजाइनिंग स्ट्रीट लाइट व रेलिंग लगाई जाएगी। शहर से बेसहारा पशु पकड़े जा रहे हैं। छह माह इस अभियान का असर दिखाई देगा। शहर की डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए डेयरी शिफ्टिंग प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। फिलहाल इसकी चहारदीवारी का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed