फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Street lights closed in Hansi, poor cleaning system, including chairman, sitting on dharna in NP office

हांसी में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें: लचर सफाई की व्यवस्था, चेयरमैन सहित नप कार्यालय के बारह धरने पर बैठे

Fri, 16 Jun 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Jun 2023 12:07 PM IST
सार

हांसी में नगर परिषद कार्यालय के बारह धरना सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक लगाया। नगर पार्षद नितेश शर्मा ने कहा कि लाखों रुपए का स्ट्रीट लाइट का टैंडर देने के बाद भी आधे शहर में अंधेरे में छाया हुआ है। धरने पर नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीन एलावादी व विधायक विनोद भ्याना के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Street lights closed in Hansi, poor cleaning system, including chairman, sitting on dharna in NP office
धरने पर बैठे पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें व लचर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पार्षद बैठे नगर परिषद कार्यालय के बारह धरने पर। धरना पार्षद नितेश शर्मा के नेतृत्व में दिया गया था। धरने पर पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुमन शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंगला, पार्षद कृष्ण  सैनी, पार्षद आशीष उर्फ पिंकू, पार्षद प्रतिनिधि ज्योति कामरा, आनंद जाखड़, अनाज मंडी के प्रधान राम अवतार तायल सहित अन्य संगठनों के लोग धरने पर बैठे।

विज्ञापन


आधे शहर में अंधेरे में छाया हुआ
नगर परिषद कार्यालय के बारह धरना सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक लगाया। नगर पार्षद नितेश शर्मा ने कहा कि लाखों रुपए का स्ट्रीट लाइट का टैंडर देने के बाद भी आधे शहर में अंधेरे में छाया हुआ है। धरने पर नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीन एलावादी व विधायक विनोद भ्याना के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की। धरने पर कुछ देर के लिए चेयरमैन प्रवीन एलावादी भी पहुंचे। जब चेयरमैन से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि शिष्टाचार के नाते चाय पानी की पूछने के लिए गए थे।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुमन शर्मा का आरोप
नगर पार्षद नितेश शर्मा व पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुमन शर्मा ने कहा कि आज हांसी शहर की बुरी हालात हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक निजी होटल में बैठ कर तीन तिगड़ी विकास कार्य के टैंडर खोलते हैं जबकि नगर परिषद कार्यालय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् के चेयरमैन पुरी तरह से फैल साबित हुआ है जबकि शहर की जनता ने उन्हें विकास के नाम पर वोट दिए थे ताकि शहर का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी की एतिहासिक कयामसर झील को कूड़े में तबदील
उन्होंने विधायक विनोद भ्याना पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह भी नहीं चाहते की शहर का विकास हो। मगर विकास ना होकर शहर का विनाश हो रहा है। पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुमन शर्मा ने कहा कि हांसी की एतिहासिक कयामसर झील को कूड़े में तबदील कर दिया। उन्होंने कहा कि कयामसर झील के पास ऐतिहासिक जगनाथ पुरी का समाधा मन्दिर भी है जहां पर हर रोज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन रहता है।


नगर परिषद को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया
मगर नगर परिषद द्वारा डंपिंग स्टेशन बनाए जाने के कारण बेसहारा पशु व कुत्ते मरे हुए पड़े हैं जिसकी वजह से लोगों का वहां से गुजरना बड़ा मुश्किल हो रहा है। पार्षद नितेश शर्मा ने कहा कि हम नगर परिषद को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हैं की कायम सर झील से डंपिंग स्टेशन शिफ्ट नहीं किया गया और कूड़ा नही उठाया गया साथ ही  स्ट्रीट लाइट का टैंडर रद्द नहीं किया गया तो वह कोर्ट में केस दायर करेगें। उन्होंने इसके लिए कागज तैयार करवा लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed