फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strategy to increase BJP-JJP's score of 4-3 in Hisar through Chief Minister's public dialogue

Hisar News: मुख्यमंत्री जनसंवाद के जरिये हिसार में भाजपा-जजपा के 4-3 के स्कोर को बढ़ाने की रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Strategy to increase BJP-JJP's score of 4-3 in Hisar through Chief Minister's public dialogue
सुरेंद्र दलाल
विज्ञापन

हिसार। मुख्यमंत्री मनोहरलाल 6,7,8 सितंबर को अपने तीन दिवसीय हिसार दौरे से जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनता की नब्ज टटोलने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सीएम भाजपा की एक और जजपा की दो विधानसभा सीटों पर जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। सीएम तीन दिन में कुल 9 गांवों में जनसंपर्क करेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम के नारनौंद से के जजपा के मुखर विधायक रामकुमार गौतम के आवास पर लंच का कार्यक्रम तय होने से नए सियासी समीकरण बनने लगे हैं। सीएम जिले में भाजपा-जजपा के 4-3 के स्कोर को बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
हिसार जिले की 7 विधानसभा सीट में भाजपा ने हांसी, हिसार, नलवा में चुनाव जीता था। इसके अलावा उकलाना, बरवाला, नारनौंद में जजपा प्रत्याशी जीते थे। एक पर आदमपुर में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। अब आदमपुर में उपचुनाव के बाद यह सीट भाजपा को मिल चुकी है। जिले में भाजपा-जजपा का स्कोर 4-3 हो गया है। अब जजपा की तीनों सीट पर भाजपा की निगाहें हैं। इसमें भाजपा नारनौंद व बरवाला पर सबसे अधिक फोकस कर रही है।
विज्ञापन

दो विधायकों के रिश्ते जजपा के साथ कामचलाऊ
नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम कई बार जजपा के मुखिया दुष्यंत चौटाला के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। बरवाला के विधायक जोगीराम किसान आंदोलन के समय पार्टी लाइन छोड़कर किसानों के पक्ष में खड़े हो गए थे। फिलहाल पार्टी के साथ उनके रिश्ते कामचलाऊ हैं। वह बरवाला से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। सीएम मनोहरलाल अपने तीन दिन के दौरे में बरवाला विधानसभा के तीन गांवों में मतदाताओं की नब्ज टटोलने का काम करेंगे। इसमें शहरी एरिया के गांव सातरोड़, ओबीसी वर्ग बाहुल्य के गांव बहबलपुर व जाट बाहुल्य वाले गांव मिर्जापुर में जनसंवाद करेंगे। हांसी विधानसभा में सीएम जाट बाहुल्य वाले गांव कुलाना, ओबीसी के यादव बाहुल्य वाले गांव ढाणा व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स के गांव थुराना में लोगों से बातचीत कर फीडबैक लेंगे। इसी तरह से सीएम नारनौंद विधानसभा में नारनाैंद कस्बे में शहरी मतदाताओं, गुराना तथा गांव में अलग-अलग वर्ग के लोगों की शिकायत सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत के बाद हिसार में सक्रिय हुए सीएम
सीएम के इन कार्यक्रमों को लोगों का गुस्सा कम करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। किसान आंदोलन के समय हिसार जिले के गांवों में सबसे अधिक आक्रोश था। जिसके बाद सीएम का इस जिले में कम ही आना हुआ है। प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हिसार जिले पर लगातार फोकस कर रहे हैं। ऐसे में सीएम मनोहरलाल लोकसभा चुनावों से पहले लोगाें की शिकायत सुनकर उनकी हमदर्दी लेने के प्रयास में जुट गए हैं।

बीरेंद्र सिंह विदा हुए तो भरपाई की तैयारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के भाजपा से विदा होने की चर्चाएं चल रही हैं। बीरेंद्र सिंह का प्रभाव हिसार लोकसभा की सभी विधानसभा सीट पर है। जिसमें उचाना के साथ लगती हिसार जिले की बरवाला, उकलाना, नारनौंद में सबसे अधिक है। सीएम मनोहरलाल बीरेंद्र सिंह के जाने से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed