{"_id":"6a34bcf26b551f38fe09f25a","slug":"storms-and-rain-likely-in-haryana-on-the-19th-and-20th-meteorological-department-issues-yellow-alert-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 19-20 को आंधी-बारिश के आसार: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 19-20 को आंधी-बारिश के आसार: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव
Fri, 19 Jun 2026 09:22 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:22 AM IST
सार
हरियाणा में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 21 जून की रात को सक्रिय होने से 22-23 जून को एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना। संवाद
विस्तार
लगातार दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वीरवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। सिरसा जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 19-20 को भी प्री मानसून की गतिविधियों में आंधी- बारिश के आसार हैं। 21 जून को मौसम साफ रहने के बाद 22-23 को भी बारिश के आसार बन रहे हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में हरियाणा में मानसून की इंट्री संभावित है। हिसार ,अंबाला, चरखी-दादरी में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 22 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने तथा हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा ,एनसीआर में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। लगातार प्री मानसून गतिविधियां जारी है जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है । पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला ,अंबाला ,यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , पश्चिमी हिस्सों सिरसा ,फतेहाबाद, हिसार ,भिवानी, चरखी -दादरी ,महेंद्रगढ़ ,झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम में आंधी के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 21 जून की रात को सक्रिय होने से 22-23 जून को एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सिरसा में 3, चरखी दादरी में 8.5, हिसार के आदमपुर क्षेत्र में 7.5 एमएम, सोनीपत में 0.5 बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 41.3, अंबाला में 40.6, मेवात में 40.4, सिरसा में 39.4,हिसार में 39.1, करनाल में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 24 से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।