फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Storm wreaks havoc, disrupts power supply

Hisar News: तूफान से बढ़ी आफत, बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 10 Jun 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 10 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Storm wreaks havoc, disrupts power supply
हांसी में मकान की छत से उखड़ कर लटका टिन का शेड। 
हांसी। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जूझ रहे हांसी वासियों के लिए मंगलवार शाम का मौसम बड़ी आफत लेकर आया। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं ने बाद में तूफान का रूप ले लिया। जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। सैंकड़ों पेड़ व बिजली के खंभे जमींदोज हो गए। तो कहीं तेज तूफान से कहीं शेड उड़े व सोलर प्लेट उड़ गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही पूरे जिले में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। रात करीब 10 बजे तक आपूर्ति ठप रही। अधिकारियों के अनुसार बिजली सप्लाई देर रात या फिर बुधवार सुबह ही अस्थाई तौर पर बहाल होगी। जबकि पूर्ण रूप से बहाल होने में समय लगेगा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल सप्लाई भी बंद हो गई। इसके साथ ही शहर में जलभराव हो गया। जिसने आमजन के लिए समस्या पैदा कर दी। इसके अलावा शहर के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मकानों पर लगे टिन शेड व सोलर प्लांट ताश के पत्तों की तरह हवा में उड़ गए। तुफान के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों विशाल पेड़ जड़ से उखड़ गए, जो मुख्य सड़कों पर जा गिरे। शहर में लाल सड़क समाधान रोड से लालपुरा रोड, हांसी जींद रोड, सिसाय रोड, हिसार रोड सहित अन्य कई मुख्य मार्गों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से आवागमन बाधित हो गया। जिससे लोगों को रूट बदल कर जाना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा, बिजली वितरण निगम का ढांचा भी पूरी तरह चरमरा गया
कई इलाकों में बिजली के खंभे और भारी ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरे, जिससे हाई-टेंशन लाइनें टूट गईं। शहर में मुख्यत भिवानी रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस व मसुदपुर स्थित 220 केवी पावर हाउस से बिजली सप्लाई आती है। लेकिन दोनों पावर हाउस से शहर की तरफ आने वाली हाईटेंशन लाइनें कई जगहों से टूट गई। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ गिरने व बिजली के खंभे गिरने से स्थिति खराब हो गई। जिसके चलते पूरे जिले में ही बत्ती गुल हो गई। शहर सहित आसपास के दर्जनों गाँवों की बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती कार पर गिरा पेड़
हांसी जींद रोड पर एक कार पर सफेदे का पेड़ गिर गया। कार में सवार भिवानी निवासी मां बेटे सुरक्षित बाहर निकले। लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। समाधा-लालपुरा रोड पर बिजली के कई खंभे गिर गए। राम लाल कॉलोनी में तूफान से कई शैड उखड़कर उड़ गए और आसपास के मकानों की छतों पर जा गिरे। हनुमान जी खाड़ावाली गली में अधिक नुकसान हुआ। दयाल सिंह कॉलोनी के पास बरवाला रोड पर बिजली के खंभे सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। काली देवी विद्या मंदिर स्कूल के पास बिजली का एक ट्रांसफॉर्मर गिर गया। लाल सड़क पर रामपुरा मोहल्ला के पास तूफान से एक बड़ा पेड़ गिर गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वार्ड चार के पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी ने अपने प्रयास से पेड़ को कटवाकर आवागमन सुचारू करवाया।

जलभराव से सड़कों पर चलना मुश्किल, यातायात बाधित
पेड़ व बिजली के खंभे गिरने के कारण हांसी को जोड़ने वाले कई मुख्य मार्ग और संपर्क सड़कें पूरी तरह से बाधित हो गए, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। एसडी कॉलेज रोड, तिकोना पार्क से उमरा गेट, हाईवे किनारे, श्याम मंदिर रोड, यति नगर, कृष्णा कॉलोनी, मंडी सैनियान सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
बिजली न होने के कारण पूरा क्षेत्र अंधकार के साये में डूब गया है। बिजली निगम और वन विभाग की टीमों ने तेज हवा रुकने के बाद सड़कों से पेड़ हटाने और बिजली लाइनों के फॉल्ट को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।


तेज तूफान से भारी नुकसान हुआ है। भिवानी रोड स्थित पावर हाउस से आने वाली हाईटेंशन तारों में ज्यादा नुकसान है। मसुदपुर की तरफ कम नुकसान है। इसलिए मसुदपुर स्थित 220केवी पावर हाउस से बिजली सप्लाई शुरु करवाने का प्रयास है। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होगी। अभी तक नुकसान का आकलन नहीं हुआ है। पूर्ण रूप से सप्लाई बहाल करने में समय लगेगा।- सुरिंदर मेहरा, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed