फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Statue of former CM Bhajan Lal will work to inspire generations: Kuldeep

पूर्व सीएम भजनलाल की प्रतिमा पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करेगी : कुलदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Statue of former CM Bhajan Lal will work to inspire generations: Kuldeep
आदमपुर में मंच पर उपस्थित हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, कुलदीप बिश्नोई, पूर्व विध? - फोटो : Hisar
आदमपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के व्यस्तता के बावजूद पूर्व सीएम भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण किया। समाज के लिए महान कार्य करने वाले प्रेरणास्रोत लोगों की प्रतिमाएं लगाई जाती हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके। चौधरी भजनलाल की प्रतिमा समाज के लोगों की मांग पर लगाई गई है। देश भर में ऐसी 16 प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। यह कहना है कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरूू, डॉ. भीमराव आंबेडकर ,चौ. भजनलाल अपने कार्यों के लिए समाज में विशेष सम्मान रखते हैं। चौधरी भजनलाल ने कई इतिहास बनाए। खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते हुए सबसे पहले प्रदेश में राशन डिपो शुरू करवाए। गांवों में बिजली पहुंचाई, मुख्यमंत्री रहे हुए बीए तक की शिक्षा मुफ्त करवाई। मिड डे मील योजना करने वाला हरियाणा पहला राज्य था। गरीब लड़की के जन्म पर 25 हजार रुपये की योजना शुरू की। कपूरी गांव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से एसवाईएल नहर का निर्माण शुरू करवाया। आधुनिक नगरी गुडग़ांव का ब्लू प्रिंट तैयार करवाना, मानेसर इंडस्ट्री हब, फरीदाबाद इंडिस्ट्रियल हब, रेनुका-कसाउ बांध, 1995 में भीषण बाढ़ के समय 25 हजार तक मुआवजा दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल इतनी बड़ी राजनीतिक व सामाजिक विरासत हमारे लिए छोड़ गए हैं। वह हमेशा कहते थे कि नाम बहुत बड़ा होता है। नाम को कैसे आगे बढ़ाते हैं यह बहुत बड़ी बात होती है। आज उनकी प्रतिमा के अनावरण मौके पर संकल्प लेता हूं कि युग पुरुष स्व. चौ. भजनलाल के नाम को कभी नीचे नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री के जरिये संदेश सुनाया
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए चौधरी भजनलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सीएम भजनलाल के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई। इसमें लालू प्रसाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, पूर्व सीएम ओपी चौटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों के संदेश शामिल रहे। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने अमेरिका से वर्चुअल तरीके से अपना संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को उखाड़ने का संकल्प लेकर जाएं
भाजपा के तीन विधायकों की मौजूदगी में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने किसानों को यूपी बॉर्डर के घेराव का एलान किया। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। आज भजनलाल को याद करते हुए किसानों को कुचलने वाली सरकार को उखाड़ने, तीनों कृषि कानूनों को वापस कराने का संकल्प लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के सपनों को कुलदीप बिश्नोई पूरा करेंगे। चौधरी भजनलाल की प्रतिमा लोगों को प्रेरणा देने का काम करेगी। इस मौके पर जसमा देवी, पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, विधायक दूड़ाराम, राजस्थान से विधायक पब्बाराम बिश्नोई, विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई, चैतन्य बिश्नोई, रोशनी बिश्नोई, परसराम, पूर्व विधायक कुलबीर बेनीवाल, रामस्वरूप मांझू, देवेंद्र बुडिया, पतराम लोहमरोड, रामस्वरूप धारणिया, रणधीर पनिहार, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed