फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Statue of Baba Bhimrao Ambedkar installed at Ambedkar Bhawan in Bhatla village of Hansi vandalized

Hisar: बाबा साहेब की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित, समाज के लोगों में रोष

Tue, 27 Jun 2023 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:23 AM IST
सार

इस प्रतिमा का तीन महीने पहले विधायक विनोद भ्याना और एसडीएम डॉ. जितेन्द्र अहलावत ने अनावरण किया था। पिछले वर्ष सितंबर 2022 में भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया था।

विज्ञापन
Statue of Baba Bhimrao Ambedkar installed at Ambedkar Bhawan in Bhatla village of Hansi vandalized
हिसार में खंडित प्रतिमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हांसी के गांव भाटला में अंबेडकर भवन में लगी बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार रात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। इसके बाद से गांव के एससी समाज के लोगों में रोष बना हुआ है। बाबा साहेब की प्रतिमा के एक हाथ को तोड़ा गया है। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है। बताया  जा रहा है कि मंगलवार सुबह जब लोग निकले तो चौराहे पर लगी प्रतिमा का हाथ टूटा देखा। देर रात शरारती तत्वों ने प्रतिमा खंडित की होगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Navjot Sidhu: इनायत रंधावा बनेंगी सिद्धू परिवार की बहू, नवजोत सिद्धू ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी खुशखबरी
विज्ञापन


इस प्रतिमा का तीन महीने पहले विधायक विनोद भ्याना और एसडीएम डॉ. जितेन्द्र अहलावत ने अनावरण किया था। पिछले वर्ष सितंबर 2022 में भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया था। तब अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन




भाटला ग्राम पंचायत द्वारा यहां नए सिरे से प्रतिमा लगवाई गई, लेकिन अब इस नई प्रतिमा को भी खंडित कर दिया गया है। मामले में अधिवक्ता रजत कल्सन का कहना है कि अब इस प्रकरण में भी वे मामला दर्ज करवाएंगे और प्रशासन से मांग करेंगे कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed