फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   State Youth Congress Elections in Haryana: Sons of veterans plan to contest District President to State President Elections

यूथ कांग्रेस चुनाव: जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक दिग्गजों के बेटे उतरे मैदान में

Sat, 03 Jul 2021 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 03 Jul 2021 11:57 PM IST
सार

पिछली बार पूर्व सीपीएस राव दान सिंह के बेटे राव अक्षत सिंह प्रदेश महासचिव बने थे। बाद में उनको प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया का बेटा तरुण तेवतिया यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने थे। विधायक उदयभान के बेटे देवेश भी पिछली बार प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए थे। पूर्व मंत्री ठाकुर बीर सिंह के पोते भिवानी से अभिजीत सिंह लाल जिला अध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन
State Youth Congress Elections in Haryana: Sons of veterans plan to contest District President to State President Elections
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहने को तो प्रदेश यूथ कांग्रेस में चुनाव होगा लेकिन इसके बाद भी युवा कांग्रेस में नेता पुत्रों का ही दबदबा रहेगा। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक दिग्गज नेताओं ने अपने बेटों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। अपने पिता के प्रभाव से शायद नेता पुत्र जीत भी जाएंगे। यूथ कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। इस बार के यूथ कांग्रेस में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रत्याशी को अघोषित आशीर्वाद दिया है। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दो लोगों पर अपना हाथ रखा है।

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार वोटिंग के बजाय एप के जरिये मतदान होगा। 8 जुलाई से 7 अगस्त तक प्रत्याशी यूथ कांग्रेस के नए सदस्य बनाएंगे। इन सदस्यों को वोटिंग का अधिकार होगा। युवा सदस्य एप के जरिये वोटिंग कर विधानसभा अध्यक्ष से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक चुनेंगे। माना जा रहा है कि यूथ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र के बेटे राव कृष्ण को अपना समर्थन दिया है। 
विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके दिव्यांशु बुद्धिराजा भी प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे हैं, उन पर भी पूर्व सीएम हुड्डा का हाथ माना जा रहा है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण सातरोड़ प्रदेशाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी हैं। रणदीप सुरजेवाला के करीबी कृष्ण सातरोड़ पर कुमारी सैलजा, किरण चौधरी की सहमति मानी जा रही है। पिछली बार 2016 में हुए यूथ कांग्रेस चुनाव में सचिन कुंडू प्रदेशाध्यक्ष बने थे, जिसमें दीपेंद्र हुड्डा की भूूमिका रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन वीआईपी कहां के लिए

  • प्रदेश महासचिव के लिए पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर के बेटे विकास छोक्कर प्रत्याशी हैं
  • फरीदाबाद से विधायक ललित नागर का बेटा अभिलाष नागर फरीदाबाद जिला अध्यक्ष प्रत्याशी है
  • हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा के बेटे रोहित राड़ा ने शहरी जिला अध्यक्ष के लिए ताल ठोकी है
  • पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया गुरुग्राम से जिला अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे हैं
  • विधायक सुरेंद्र पंवार के बेटे ललित पंवार सोनीपत जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी हैं
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी के बेटे विकास सहारण कैथल जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे हैं
  • पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी का बेटा एडवोकेट विकास भिवानी जिला अध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में है 

सदस्यता का शुल्क 50 रुपये 
18 से 35 साल की आयु का कोई भी व्यक्ति यूथ कांग्रेस का सदस्य बन सकता है। उसे 50 रुपये सदस्यता शुल्क देना होगा। एक फोटो, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, वोटर, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक आईडी देनी होगी। मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसके जरिये वह वोटिंग कर सकेगा। वोटर चार वोट डाल सकेगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष के लिए वोट डालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed