फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   State level kabaddi player arrested with 500 injections of drugs

Hisar News: राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी नशे के 500 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
State level kabaddi player arrested with 500 injections of drugs
हांसी (हिसार)। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी को नशे के 500 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार मदीना (रोहतक) के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान आरोपी को बताया कि ये इंजेक्शन पंजाब में खिलाड़ियों को सप्लाई करने थे।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि एक कार में नशीली दवाइयां आ रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वीरवार को जग्गा बाड़ा माइनर पुल पर वाहनों की जांच शुरू की। हांसी-डाटा रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार रुकवाई। ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर दिनेश राणा व राजपत्रित अधिकारी डॉ. सुधीर मलिक वेटनरी सर्जन हांसी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से नशे के 500 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अजय स्टेट लेवल (राज्य स्तरीय) कबड्डी खिलाड़ी रहा है और नशे के इंजेक्शन वह पंजाब में खिलाड़ियों को सप्लाई करने वाला था। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed