फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SST seized Rs.

Hisar News: चेकिंग के दौरान एसएसटी ने काबरेल नाके पर 8.5 लाख व सुरेवाला चौक पर 10.50 लाख रुपये जब्त किए

Mon, 23 Sep 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Sep 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
SST seized Rs.
हिसार। स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने काबरेल नाके पर 8.5 लाख रुपये और सुरेवाला चौक पर 10.50 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। यह जानकारी जिला एसएसटी और एफएसटी टीम प्रभारी ने दी। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए एफएसटी और एसएसटी का गठन किया गया है। सोमवार को नाकों पर वाहनों की जांच के दौरान यह नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन

चुनाव खर्च पर्यवेक्षक ने कहा कि विशेषकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अवश्य की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की हिदायतों अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने साथ केवल 50,000 रुपये नकद लेकर चल सकता है। यदि 50,000 रुपये से अधिक की राशि नकद पाई जाती है और संबंधित व्यक्ति इस बारे में पुख्ता प्रमाण नहीं दे पाता है तो इस राशि को जब्त कर लिया जाएगा। चुनाव प्रचार में बिना अनुमति प्राप्त वाहन मिलने पर निर्वाचन आयोग द्वारा उसे जब्त किया जा सकता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed