Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sprinkling of water stopped, city free in dust's captivity, nearly 3 km long road fractured for 10 months, traders called a meeting on Sunday

Hisar News: पानी का छिड़काव बंद, धूल की कैद में आजाद नगर, 10 महीने से उखड़ी पड़ी करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क, व्यापारियों ने रविवार को बुलाई बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sprinkling of water stopped, city free in dust's captivity, nearly 3 km long road fractured for 10 months, traders called a meeting on Sunday
आजाद नगर में उड़ती घूल के बीच से गुजरते वाहन। 
हिसार। दिवाली से पहले धूल से राहत देने के लिए आजाद नगर की मुख्य सड़क पर दिन में 4-5 बार पानी का छिड़काव हुआ लेकिन त्योहार बीतते ही व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई। अब दो बार पानी का छिड़काव भी मुश्किल से हो रहा है। नतीजा सड़क से दिनभर धूल के गुबार उठ रहे हैं और व्यापारी व स्थानीय निवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

करीब 10 महीने से बदहाल पड़ी करीब 3 किलोमीटर सड़क का स्थायी समाधान नहीं होने से व्यापारियों का गुस्सा बढ़ गया है। अब व्पापारियों ने रविवार को सुबह 9 बजे मेन चौक पर बैठक बुलाई है। इसमें आंदोलन और मार्केट बंद करने जैसे सख्त निर्णय पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

करीब 10 महीने पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए सड़क खोद दी थी। लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने विरोध किया तो विभाग ने गड्ढों में यमुना सेंड और रोड़े डलवा दिए। वाहनों की आवाजाही से यह मिट्टी उड़कर आसपास के क्षेत्र में फैलती रहती है। व्यापारियों ने कई बार अधिकारियों के सामने समस्या उठाई। इसके बाद त्योहारों के दौरान दिन में कई बार पानी का छिड़काव शुरू कराया गया। इससे कुछ राहत मिली, लेकिन त्योहार खत्म होते ही छिड़काव घटाकर मुश्किल से दो बार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक पहले ही बढ़ा हुआ है। ऐसे में सड़क से उड़ती धूल ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दुकानदारों को दिनभर धूल के बीच बैठना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों को भी इसी वातावरण में आवाजाही करनी पड़ रही है।
टेंडर का हवाला, काम शुरू होने में चार-पांच महीने
व्यापारियों का कहना है कि बीएंडआर विभाग की ओर से सड़क निर्माण का टेंडर जारी होने की बात कही जा रही है लेकिन काम शुरू होने में अभी चार से पांच महीने लग सकते हैं। नवंबर आधा बीत चुका है। दिसंबर में तारकोल के काम बंद हो जाएंगे और फरवरी के अंत में तापमान बढ़ने के बाद ही काम शुरू होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को कई महीने तक धूल के बीच रहने को मजबूर होना पड़ेगा।
एक लेयर तारकोल बिछने से मिल सकती है राहत
व्यापारियों का कहना है कि विभाग फिलहाल सड़क के गड्ढों पर तारकोल की एक लेयर बिछा दे तो भी काफी राहत मिल सकती है। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने स्थायी समाधान के बजाय टेंडर का आश्वासन देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। इस पर आजाद नगर व्यापार मंडल ने रविवार सुबह 9 बजे मेन चौक पर बैठक बुलाई है। इसमें सड़क की बदहाली, धूल और पानी के छिड़काव की व्यवस्था पर चर्चा होगी। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो मार्केट बंद करने सहित कोई सख्त फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा दिन ढलते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है। सर्दियों में चोरी की घटनाओं की आशंका के चलते रोशनी की व्यवस्था करना भी जरूरी है।
---
ये अधिकारी व्यापारियों के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं, जो ठीक बात नहीं है। अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करवाना चाहिए, अन्यथा व्यापारी कोई सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे। - मांगेराम खीचड़, प्रधान, आजाद नगर व्यापार मंडल।


---
इस बारे में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। कोई रास्ता निकालकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - रणधीर पनिहार, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed