फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sports department investigation finds 8 out of 11 basketball poles at Rajiv Gandhi Sports Stadium are defective

Hisar News: खेल विभाग की जांच में 11 में से 8 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बास्केटबाल पोल मिले कंडम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sports department investigation finds 8 out of 11 basketball poles at Rajiv Gandhi Sports Stadium are defective
जिले के एक राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कंडम बास्केटबाल पोल।
हिसार। रोहतक के लाखनमाजरा स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बास्केटबाल पोल गिरने से हुई खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत के बाद खेल विभाग के अधिकारियों की आंखे खुली और जिले के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल उपकरण की जांच करवाई। मगर विभाग की जांच में चौकाने वाले मामले सामने आए हैं। जिले में बने 11 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में से 8 स्टेडियम में लगे बास्केटबाल पोल कंडम मिले हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कभी भी पोल गिरकर बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा अधिकतर स्टेडियम में बिजली-पानी की सुविधा नहीं है। किसी स्टेडियम में दरवाजे, चहारदीवारी तो किसी में खिड़कियां टूटी हुई हैं। इन स्टेडियम की रिपोर्ट खेल मंत्री गौरव गौतम के पास भी पहुंची है।
विज्ञापन


योग अधिकारी हरमेश चंद्र ने बताया कि बीते शुक्रवार को खेल मंत्री ने हरियाणा के सभी जिला खेल अधिकारी की बैठक बुलाई थी। मगर जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार का एक्सीडेंट होने के कारण बैठक में मुझे भेजा गया। वहां सभी से स्टेडियम के हालात के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि खेल मंत्री ने सभी स्टेडियम में मरम्मत करवाने और जो पोल कंडम हैं उन्हें हटवाने के आदेश दिए है। इन स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स काउंसिल का पैसा खर्च होगा। वहीं, खेल विभाग के मुताबिक जिले में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम 30 साल पुराने बताए हैं।



खेल विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट... जांच में ये मिलीं खामियां



महाबीर स्टेडियम : महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक्स ग्राउंड में बारिश का पानी एकत्रित हो जाता है। नीचे से जमीनी पानी भी आता है। इस कारण ट्रैक उपयोग योग्य नहीं है। पुरानी बिल्डिंग होने के कारण जर्जर हालत में है। ट्रैक की सीढ़ियों की हालत भी ठीक नहीं है। एक-दो हॉल में लाइटें भी नहीं हैं।

हॉकी एस्ट्रोटर्फ : मुख्य द्वार के पास टाइलं लगाई जानी हैं। आगे वाले छोटे गेट को तोड़कर समतल किया जाना है।



धान्सू का राजीव गांधी खेल स्टेडियम : लाइटें और पानी की व्यवस्था सही है। बास्केटबाल पोल कंडम है। फुटबाल पोल ठीक है। शौचालयों की हालत सही है। चहारदीवारी ठीक है।

जुगलान का राजीव गांधी खेल स्टेडियम : लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। दरवाजे और खिड़कियां टूटी हुई हैं। बास्केटबाल पोल सही है। चहारदीवारी सही है।

प्रभुवाला का राजीव गांधी खेल स्टेडियम : लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। बास्केटबाल पोल ठीक है। शौचालयों की हालत खराब है और खिड़कियां टूटी हुई हैं। चहारदीवारी सही है।



चमारखेड़ा का राजीव गांधी खेल स्टेडियम : लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। बास्केटबाल और फुटबाल पोल कंडम है। शौचालयों की हालत खराब है और खिड़कियां टूटी हुई हैं। चहारदीवारी सही है। हॉल की छत टपकती है।

खांडाखेड़ी का राजीव गांधी खेल स्टेडियम : बास्केटबाल पोल कंडम हैं। शौचालयों की हालत खराब है और खिड़कियां टूटी हुई हैं। चहारदीवारी सही है। पानी की व्यवस्था है।



सुलचानी का राजीव गांधी खेल स्टेडियम : लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। बास्केटबाल पोल कंडम हैं। शौचालयों की हालत खराब है और खिड़कियां टूटी हुई हैं। दरवाजे और चहारदीवारी सही है।

बालसमंद का राजीव गांधी खेल स्टेडियम: लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। बास्केटबाल पोल कंडम हैं। शौचालयों की हालत खराब है और खिड़कियां टूटी हुई हैं।



लांधड़ी का राजीव गांधी खेल स्टेडियम: लाइट और पानी की व्यवस्था सही है। बास्केटबाल पोल सही है। शौचालयों की हालत खराब है और खिड़कियां टूटी हुई हैं। दरवाजे और चहारदीवारी सही है।

अग्रोहा का राजीव गांधी खेल स्टेडियम: लाइट की व्यवस्था नहीं है। बास्केटबाल पोल कंडम हैं। शौचालयों की हालत खराब है और खिड़कियां टूटी हैं। फुटबाल पोल और चहारदीवारी सही है।



सिसाय का राजीव गांधी खेल स्टेडियम : लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। बास्केटबाल पोल कंडम हैं। शौचालयों की हालत खराब है और खिड़कियां टूटी हुई हैं। चहारदीवारी सही है।

किरमारा का राजीव गांधी खेल स्टेडियम : लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं है। बास्केटबाल पोल कंडम हैं। शौचालय ठीक है। खिड़कियां टूटी हुई हैं। चहारदीवारी 30 फुट तक टूटी हुई है।




बैठक में योग अधिकारी हरमेश चंद्र महाबीर स्टेडियम, जिले के सभी राजीव गांधी खेल स्टेडियम और वहां लगे खेल उपकरण की रिपोर्ट लेकर गए थे। जल्द ही स्टेडियम की मरम्मत करवाई जाएगी। स्टेडियम में लगे कंडम खेल उपकरणों को हटवाया जाएगा।



- नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article