फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sport, married

9 मार्च को शादी के बंधन में बंधेगी ओलपिंयन पूनम मलिक

Mon, 18 Jan 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
sport, married
ओलंपियन पूनम मलिक। - फोटो : Hisar
ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं उमरा की पूनम मलिक नौ मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगी। इससे पहले 28 फरवरी को गोद भराई की रस्म निभाई जाएगी। उधर, पूनम की शादी को लेकर घर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पूनम की शादी गोरछी निवासी सुनील ख्यालिया के साथ होगी। सुनील सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं पूनम भी आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उमरा की पूनम ने रियो ओलंपिक -2016 में देश का प्रतिनिधित्व किया था। पूनम मूलरूप से उमरा की रहने वाली है। वह दिल्ली और हिसार में हॉकी का अभ्यास कर रही हैं। वहीं पूनम ने अपने गांव से ही हॉकी की शुरुआत की थी। पूनम से प्रेरणा लेकर आज कई बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। पूनम के पिता दलबीर मलिक किसान और माता संतोष देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed