फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SPO misbehaved with scheduled caste youth, case registered

Hisar News: एसपीओ ने अनुसूचित जाति के युवक से किया कुकर्म, केस दर्ज

Sun, 20 Aug 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 20 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
SPO misbehaved with scheduled caste youth, case registered
हांसी । बरवाला फ्लाईओवर के समीप शनिवार रात डेढ़ बजे एक एसपीओ ने शराब पिलाकर अनुसूचित जाति के युवक के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में युवक (26) ने बताया कि वह हांसी में वेल्डिंग का काम करता है। एसपीओ सुनील को पिछले 5-7 दिन से जानता है। एसपीओ से उसकी 2-3 बार ही मुलाकात हुई है। वह 19 अगस्त रात करीब डेढ़ बजे बाइक से हांसी से अपने घर गांव जा रहा था। जब वह बरवाला फ्लाई ओवर के पास पहुंचा तो एसपीओ मिला। उसने एसपीओ से पूछा कि आप यहां कैसे खड़े तो उसने कहा कि कोई उसकी बाइक मांग कर ले गया है और उसे पुलिस लाइन जाना है। इसके बाद एसपीओ उसकी बाइक पर बैठ गया और वह दोनों पुलिस लाइन के अंदर एक बने एक खंडहर मकान पर चले गए। इसके बाद एसपीओ ने उसे शराब पिलाई। बाद में दोनों एक कमरे में चले गए, जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। सुबह पत्नी को उसने रात की सारी घटना के बारे में बताया। उसकी पत्नी ने उसके छोटे भाई को बुलाया और उसे उपचार के लिए हांसी नागरिक अस्पताल में लेकर आए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed