फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Speeding car hits ambulance, newborn falls on road

Hisar News: तेज रफ्तार कार ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, सड़क पर गिरा नवजात

Tue, 17 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hits ambulance, newborn falls on road
हिसार। सूर्य नगर ओवरब्रिज पर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिस कारण एंबुलेंस में सवार एक महिला का नवजात शिशु उछल कर सड़क पर जा गिरा। कंबल में लिपटा होने के कारण शिशु को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

वहीं हादसे में एंबुलेंस चालक को चोट लगी है। बाद में दूसरी एंबुलेंस के जरिए जच्चा और बच्चा दोनों को नागरिक अस्पताल भेजा गया। कार में तीन युवक सवार थे। जिन्होंने शराब पी हुई थी और कार की रफ्तार भी तेज थी। हादसे के बाद दो युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकारी एंबुलेंस जच्चा और बच्चा को लेकर नागरिक अस्पताल जा रही थी। जब एंबुलेंस सूर्य नगर के ओवरब्रिज पर चढ़ी तो सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने सीधे एंबुलेंस को टक्कर मार दी। झटका लगने के कारण एंबुलेंस के अंदर बैठी महिला के हाथ से नवजात उछल कर सड़क पर जा गिरा। शिशु को कंबल और अन्य कपड़ों में लपेटा हुआ था जिस कारण शिशु को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed