फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Speeding Brezza runs over B.Ed. examinee in Samalkha of Panipat woman dies in front of her husband

पानीपत के समालखा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ब्रेजा ने बीएड परीक्षार्थी को रौंदा, पति के सामने महिला की मौत

Sat, 06 Jun 2026 12:38 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:38 PM IST
सार

पानीपत में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में बीएड की परीक्षा देने जा रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना एलएनटी कॉलेज के समीप, दिल्ली रोड पर कपूर फैक्ट्री के सामने घटी। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क पार कर रहे दंपती को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Speeding Brezza runs over B.Ed. examinee in Samalkha of Panipat woman dies in front of her husband
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

समालखा जीटी रोड पर आज सुबह बीएड परीक्षा देने जा रही एक महिला की तेज रफ्तार ब्रेजा कार की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना समालखा एलएनटी कॉलेज के सामने दिल्ली रोड के पास कपूर फैक्ट्री के सामने हुई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समालखा अस्पताल भेज दिया है और वाहन चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान परमजीत (30) निवासी कश्मीरी कालोनी नजबगढ़ के रूप में हुई है। सूचना के अनुसार परमजीत अपने पति राकेश के साथ पानीपत बस स्टैंड से बस मे बैठ कर  एलएनटी कॉलेज परीक्षा देने आ रही थी। दोनों कपूर फैक्ट्री के सामने बस से उतरे और सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक के पति राकेश (वासी कश्मीरी कॉलोनी, नजबगढ़, दिल्ली) ने बताया कि वे 7 दिसंबर 2015 को विवाह के बंधन में बंधे थे और उनकी दो बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार समालखा अस्पताल पहुंच गए, जहाँ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतका की बहन कई बार बेहोश भी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समालखा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने पति राकेश के बयान के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चालक व वाहन की  सीसीटीवी फुटेज और राहगीरों से पुछ ताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed