फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SP Gunman mobile msg demand one core protection money

एसपी के गनमैन से मोबाइल पर मैसेेज भेज मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Mon, 10 Apr 2017 12:27 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Mon, 10 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब की बार अपराधी ने किसी और से नहीं, बल्कि एसपी के गनमैन से मोबाइल पर मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग ली। इतना ही नहीं रंगदारी न देने पर मां-बहन को अगवा करने की धमकी दी है। सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसपी के गनमैन चिरंजी लाल ने सिविल लाइन में शिकायत दी कि वह शनिवार सुबह पीएलए में एसपी रेजीडेंस पर ड्यूटी पर आया था। तभी उसके सरकारी मोबाइल पर दो मैसेज आए। सुबह 7.48 बजे और 7.56 बजे मैसेज भेजे। उसने मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने की सूरत में मां-बहन का अपहरण करने की धमकी दी है। मोबाइल संचालक ने उसे गालियां भी दीं। गनमैन ने बाद में मामला एसपी राजेंद्र कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों की नॉलेज में लाया। फिर पीएलए चौकी में इसकी लिखित में शिकायत दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोबाइल नंबर संचालक के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


साइबर सेल ने शुरू की जांच
जिला पुलिस के साइबर सेल ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसके मालिक तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम मोबाइल संचालक की आईडी का पता लगाकर सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना देगी। पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई के खाते से उड़ाए थे 50 हजार
अपराधियों के हौसले देखिए। पांच दिन पहले एक ठग ने फोन पर एटीएम का पासवर्ड पूछकर सेक्टर 1-4 में रहने वाले एएसआई अनिल कुमार के खाते से ऑटो मार्केट स्थित बैंक से करीब 50 हजार रुपये उड़ा लिए थे। बताया जाता है कि ठग ने ऑनलाइन शॉपिंग कर चूना लगाया। वह ठग हाथ नहीं लगा है।


व्यापारी से जेल से मांगी थी रंगदारी
फतेहाबाद के व्यापारी दिनेश पिछले दिनों यहां सेक्टर-14 में एक शादी में आए थे। पंजाब की बरनाला जेल में बंद दो बंदियों ने साजिश रचकर फोन कर उनसे 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। सिटी पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए अपराधियों का पता लगा लिया था। फिर दो आरोपियों को बरनाला की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed