{"_id":"6830bea8af384f84f20a2fe1","slug":"sp-expressed-concern-over-the-increasing-cases-of-cyber-fraud-said-people-should-be-alert-and-aware-hisar-news-c-21-hsr1020-632680-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: साइबर ठगी के बढ़ रहे मामलों को लेकर एसपी ने जताई चिंता, बोले लोग सतर्क व जागरूक रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: साइबर ठगी के बढ़ रहे मामलों को लेकर एसपी ने जताई चिंता, बोले लोग सतर्क व जागरूक रहें
Sat, 24 May 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 24 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
हांसी में पत्रकारवार्ता करते हुए एसपी अमित यशवर्धन।
हांसी। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बढ़ रहे साइबर अपराध के मामलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आम नागरिक, किसान व मजदूरी करने वाले लोग भी साइबर ठगों के चक्कर में फंस कर नुकसान कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग जागरूक रहें।
पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर शिकायत पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें। या फिर www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाए। जितनी जल्दी हो सके शिकायत दर्ज करवाए। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना हांसी या नजदीकी पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज की जा सकती है। साइबर अपराध के बारे में सहायता ली जा सकती है। साइबर फ्राड से बचने के लिए फोन कॉल, एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन किसी के साथ शेयर न करें। एसएमएस वेब व्हाट्सएप के माध्यम से आए हुए किसी भी लिंक को क्लिक न करें। फोन और एप को हमेशा नए वर्जन के साथ अपडेट रखें सोशल नेटवर्किंग साइट पर जरूरत से ज्यादा निजी जानकारियां शेयर न करें। इसके अतिरिक्त यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जब भी कोई पैसे भेजता है या धनराशि अपने आप खाता में जमा हो जाती है तो किसी के भी कहने पर रिमोट एक्सेस एप जैसे क्विक सपोर्ट, ऐनीडेक्स टीम, विवर एंड्राइड आदि को प्ले- स्टोर से डाउनलोड न करें।