फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Songs are out on Teej festival, children make a splash on songs from Haryanvi to Punjabi

तीज महोत्सव पर गीतों की बहार, बच्चों ने हरियाणवी से लेकर पंजाबी गानों पर मचाई धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Songs are out on Teej festival, children make a splash on songs from Haryanvi to Punjabi
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब के सहयोग से डिफेंस कॉलोनी में आय? - फोटो : Hisar
हिसार। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब के सहयोग से डिफेंस कॉलोनी में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। चार घंटे तक चले महोत्सव में वरिष्ठ नागरिकों से लेकर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। वरिष्ठ नागरिकों ने पुराने गीत गाकर अपनी यादें ताजा कीं, वहीं विभिन्न स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने हरियाणवी लोक नृत्य, क्लासिक डांस, राजस्थानी और पंजाबी गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। तीज महोत्सव में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान तीज तंबोला खिलाया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। हरियाणवी वेशभूषा पहने बच्चों ने मोबाइल में सेल्फी ली। मंच संचालन क्लब के महासचिव डॉ. जेके डांग व सुनीता श्योकंद ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एसएस धवन व उनकी बेटी सोना ने सावन का महीना पवन करे शोर गीत गाकर की। वहीं सुनीता महतानी ने बन्ना रे बाग में झूला घाल्या, म्हारी बनरी ने झूलन दीज्यो बनादे गजरा पर प्रस्तुति देकर सबको तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। मिलेनियम पब्लिक स्कूल की पूर्वी ने क्लासिकल डांस और पूजा ने हरियाणवी डांस पर बेहतर परफॉर्मेंस दी। डाबड़ा रोड स्थित आईडीडीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी लोक नृत्य रिमझिम-रिमझिम ए मां मेरी रंग, झूलण जांगी ए मां मेरी बागा मै री पर डांस किया। म्यूजिक टीचर भावना खन्ना ने बताया कि दो दिन में छात्राओं ने अपनी तैयारी कर बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं महोत्सव में पहुंचीं हरप्रीत कौर ने पंजाबी गाना सुनाया।
विज्ञापन

दूरदर्शन के पूर्व निदेशक अजीत सिंह ने बादल उठया हे री सखी, मेरे सासरे की ओड़ पाणी बरसैगा सिर तोड़ गीत गाया। डॉ. आरके सैनी ने तेरे मेरे सपने गीत गाया। वहीं राजरानी मल्हान ने रागिनी और हरियाणवी गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा इंद्रा देवी, डॉ. सत्या सावंत और डॉ. पूनम ने ग्रुप डांस में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सुनीता श्योकंद, सुनीता जैन, अजीत सिंह, डॉ. सत्या सावंत, सुनीता महतानी, डॉ. नीलम, सुदामा अग्रवाल, डॉ. आरसी यादव, सुदेश गांधी, डॉ. पुष्पा सतीजा, डॉ. मनवीर, डॉ. आशा क्वात्रा, राज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार को मिलकर मनाने से बढ़ता है भाईचारा
डॉ. जेके डांग ने कहा कि त्योहार को मिलकर मनाने से भाईचारा बढ़ता है और उसकी खुशी दोगुनी हो जाती है। आज के इस कार्यक्रम की एक खास बात यह भी रही कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भाग लिया। क्लब समय-समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है।
ये रहे विजेता
बेस्ट सांग परफॉर्मेंस
प्रथम: डॉ. आरके सैनी
द्वितीय: डॉ. सत्या सावंत
तृतीय: डॉ. एसएस धवन और सोना
बेस्ट डांस परफॉर्मेंस
प्रथम: राजरानी मल्हान
द्वितीय: डॉ. सत्या सावंत, इंद्रा सांगवान और इंदू लांबा
बेस्ट रागिनी परफॉर्मेंस
प्रथम : राजरानी मल्हान
द्वितीय : अजीत सिंह और डॉ. आरसी यादव
बेस्ट तीज ड्रेस
प्रथम : राजरानी मल्हान
द्वितीय : रुबिका खेड़ा
बेस्ट मेहंदी
प्रथम : गारगी मंगला
द्वितीय : सुनीता गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed