फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonali's tweet on Kuldeep-CM meeting: meri mehnat ka asar to dekh e jamane

कुलदीप-सीएम की मुलाकात पर सोनाली का ट्वीट: मेरी मेहनत का असर तो देख ए जमाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sonali's tweet on Kuldeep-CM meeting: meri mehnat ka asar to dekh e jamane
सोनाली फोगाट का ट्विट - फोटो : Hisar
हिसार। आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई के गुरुग्राम में सीएम से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल है। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहीं सोनाली फोगाट का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को कुलदीप बिश्नोई से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई पिछले तीन महीने में दूसरी बार सीएम मनोहरलाल से मिले हैं। इन दिनों कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से खफा चल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर वे अपना विरोध जता चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से राहुल गांधी से मिलने के लिए लगातार प्रयास भी कर रहे हैं। अब तक उन्हें राहुल गांधी से मिलने का समय नहीं मिला है। 18 मई को गुरुग्राम में कुलदीप बिश्नोई प्रदेश के सीएम मनोहरलाल से मिले। जिसमें उन्होंने आदमपुर को नगर परिषद से वापस ग्राम पंचायत बनाने की मांग की। कुलदीप बिश्नोई के इस फोटो को अपने ट्विटर पर डाला है। जिसमें उन्होंने सीएम मनोहर लाल का आभार जताया है। सोनाली फोगाट ने 19 मई को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरी मेहनत का असर तो देख ए जमाने, जमीं जो खिसकाई उसके पैरों तले से, आसरा मांगने उसे मेरे ही दर पर आना पड़ा। सोनाली फोगाट के इस ट्वीट को कुलदीप बिश्नोई से जोड़कर देखा जा रहा है। काफी लोगों ने सोनाली फोगाट के इस ट्वीट पर काफी लोगों ने कुलदीप बिश्नोई को काफी कुछ लिखा है। सोनाली फोगाट का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed