फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Son's in-laws were demanding 2.5 lakh rupees, troubled elder hanged his life

बेटे के ससुराल वाले मांग रहे थे ढाई लाख रुपये, परेशान बुजुर्ग ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Son's in-laws were demanding 2.5 lakh rupees, troubled elder hanged his life
हिसार। सातरोड़ कलां निवासी 57 वर्षीय अमरीका ने वीरवार सुबह अपने घर पर छत के गार्डर से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी ससुराल वालों ने परिवार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा रखा था, जिसकी एवज में वह ढाई लाख रुपये मांग रहे थे। इससे उसके पिता मानसिक परेशान रहने लगे। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर उसकी पत्नी, सास, ससुर और साले के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे मुख्त्यार ने बताया कि उसकी शादी 30 दिसंबर 2019 को उकलाना के नयागांव निवासी नीलम के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में मनमुटाव रहने लगा। उसकी ससुराल वालों ने उसके व उसके परिवार के खिलाफ उकलाना थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया। इस बारे में पंचायत भी हुई। आरोप है कि उसकी पत्नी नीलम और उसके मायके वाले उनसे ढाई लाख रुपये मांग रहे थे, लेकिन उसके पिता यह राशि देने में असमर्थ थे। इस कारण वह मानसिक परेशान रहने लगे। वीरवार सुबह उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed