फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Son accused in mother's murder case arrested, pistol recovered

Hisar News: मां की हत्या मामले में आरोपी बेटा गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Son accused in mother's murder case arrested, pistol recovered
मंडी आदमपुर। पुलिस ने जवाहर नगर निवासी रोशनी देवी की हत्या मामले में आरोपी उसी के बेटे कमल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयोग पिस्तौल बरामद कर उसे हिसार अदालत में पेश किया। जहां आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी कमल पर पहले भी हत्या सहित करीब 6 मामले दर्ज हैं। बता दें कि जवाहर नगर निवासी कमल ने रविवार 5 मई को अपनी मां के चरित्र पर शक आधार पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जवाहर नगर निवासी संतोष देवी ने बताया था कि उसकी शादी करीब 4 महीने पहले जवाहर नगर वासी कमल के साथ हुई थी। उसकी सास रोशनी देवी के 2 लड़के व 2 लड़कियां हैं। उसकी सास रोशनी देवी अलग रहती थी। रविवार 5 मई को सुबह करीब 2 बजे उसका पति कमल उसके पास आया और कहा कि उसने मां को गोली मार दी व मां गली में पड़ी है। उसने गली में जाकर देखा तो उसकी सास रोशनी गली में पड़ी थी और उसके सिर से खून बह रहा था। उसने व उसके देवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। संतोष ने बताया कि उसका पति कमल उसकी सास रोशनी देवी के चाल चलन पर शक करता था और उसी के चलते उसने उसकी गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने संतोष के बयान के आधार पर कमल को नामजद करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed